ePaper

एकता कपूर की ''XXX'' में नजर आयेंगी कोलकाता की कायरा दत्‍त, वीडियो

Updated at : 28 Apr 2015 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
एकता कपूर की ''XXX'' में नजर आयेंगी कोलकाता की कायरा दत्‍त, वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन की जगह अब एकता कपूर ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘XXX’ में कायरा दत्‍त को साइन कर लिया है. कायरा कोलकाता की रहनेवाली हैं और वर्ष 2013 में वे किंगफिशर मॉडल हंट में चुनी गई थी. कायरा ने शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार के साथ कई विज्ञापन भी किये हैं. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन की जगह अब एकता कपूर ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘XXX’ में कायरा दत्‍त को साइन कर लिया है. कायरा कोलकाता की रहनेवाली हैं और वर्ष 2013 में वे किंगफिशर मॉडल हंट में चुनी गई थी.

कायरा ने शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार के साथ कई विज्ञापन भी किये हैं. वहीं सूत्रों के अनुसार मॉडलिंग की दुनियां में वो एक जाना पहचाना नाम है. खबरें आ रही थी कि इस फिल्‍म में सनी लियोन मुख्‍य भूमिका निभा रही हैं लेकिन अब कायरा ने सनी को रिप्‍लेस कर दिया है.

एकता ने इस फिल्‍म के कॉन्‍ट्रैक्‍ट में न्‍यूडिटी क्‍लॉज को भी जोड़ा है. इसके तहत फिल्‍म में काम करने वाला कोई भी कलाकार किसी भी प्रकार का सीन या किसी भी डायलॉग को बोलने से इनकार नहीं करना होगा. वो किसी भी डायलॉग और सीन को करने में आपत्ति नहीं जता सकता.

फिल्‍म का निर्देशन केन घोष कर रहे हैं. अब लगता है कि सनी को टक्‍कर देने के लिए एक नया नाम इंडस्‍ट्री में जुड़ गया है. वहीं दूसरी ओर सनी अपनी आगामी फिल्‍म ‘कुछ कुछ लोचा है’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं.

वहीं एकता कपूर के न्‍यूडिटी क्‍लॉज पर साइन करनेवाली कायरा पहली अभिनेत्री बन गई है. फिल्‍म के सभी कलाकार नये हैं. फिल्‍म पांच कहानियों पर आधारित फिल्‍म होगी. अब देखना है कि कायरा इस फिल्‍म से क्‍या धमाल मचाती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola