राजकुमार राव ने अपनी बेटी को लकी चार्म मानने से क्यों किया इनकार? वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Published by : Anushka Singh Updated At : 21 Apr 2026 7:07 AM

विज्ञापन

राजकुमार राव

Rajkummar Rao: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव हाल ही में अपनी नन्हीं बेटी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक्टर की इस बात ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है.

विज्ञापन

Rajkummar Rao: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के पिता बने हैं. अक्सर लोग कहते हैं कि बच्चे के आने से घर में किस्मत आती है और लोग उसे लकी चार्म बुलाने लगते हैं. हाल ही में राजकुमार राव से जब उनकी बेटी और उनकी सक्सेस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही प्यारी और हैरान करने वाली बात कही. आइए जानते हैं आखिरकार राजकुमार राव अपनी बेटी को लकी चार्म क्यों नहीं मानते हैं.

बेटी पर नहीं डालना चाहते कोई बोझ

आईएएनएस के साथ एक इंटरव्यू में राजकुमार राव ने जवाब देते हुए कहा, ‘मेरी बेटी मेरे जीवन में बहुत सारा प्यार लेकर आई है, लेकिन मैं इस पर विश्वास नहीं करता कि मेरी सक्सेस का कारण सिर्फ मेरी बेटी है. मेरा मानना है कि जिंदगी में जो भी मिलता है, वह मेहनत, समय और किस्मत का नतीजा होता है. ‘राजकुमार ने आगे कहा, ‘मैं अपनी बेटी पर किसी तरह का दबाव नहीं डालना चाहता. मेरी बेटी अभी बहुत छोटी है और उसका अपना एक अलग जीवन होगा. वह अपनी जिंदगी खुद बनाएगी और अपने फैसले खुद लेगी. ऐसे में उस पर यह उम्मीद रखना कि वह परिवार के लिए लकी साबित हो, सही नहीं है. बच्चों को बिना किसी बोझ के अपनी पहचान बनाने की आजादी मिलनी चाहिए.

बेटी के जन्म पर पत्नी को मिला था अवॉर्ड

अपनी बातचीत के दौरान राजकुमार ने उस खास दिन का भी जिक्र किया जब उनकी बेटी का जन्म हुआ था. उस दिन उनके परिवार में एक नहीं बल्कि दो-दो खुशियां आई थीं. जहां एक तरफ घर में बेटी आई, वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी पत्रलेखा को फिल्म ‘फुले’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था. बावजूद इसके, राजकुमार ने इसे सिर्फ एक प्यारा सा इत्तेफाक’बताया और सफलता का असली राज अपनी मेहनत को ही दिया.

यह भी पढ़ें: ‘राजा शिवाजी’ में हुई सलमान खान की एंट्री, रितेश देशमुख ने ‘मराठी बिग बॉस’ के मंच पर दी जानकारी

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola