ePaper

प्रियंका-दीपिका के बीच पक रही ''खिचड़ी''

Updated at : 19 Apr 2015 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका-दीपिका के बीच पक रही ''खिचड़ी''

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्‍द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्‍य भूमिका में हैं. दोनों ही एक्‍ट्रेस फिल्‍म में रणवीर यानि बाजीराव की धर्मपत्‍नी का किरदार निभाती नजर आयेंगी. प्रियंका और दीपिका की दोस्‍ती बढ़ रही है. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्‍द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्‍य भूमिका में हैं. दोनों ही एक्‍ट्रेस फिल्‍म में रणवीर यानि बाजीराव की धर्मपत्‍नी का किरदार निभाती नजर आयेंगी.

प्रियंका और दीपिका की दोस्‍ती बढ़ रही है. जी हां प्रियंका ने दीपिका को फिल्‍म की रिहर्सल को लेकर ट्वीट किया है. प्रियंका ने अभी ट्विटर में अपना नाम बदलकर आयशा मेहरा रख लिया है क्‍योंकि उनकी जल्‍द ही रिलीज होनेवाली फिल्‍म ‘दिल धड़कने दो’ में वे आयशा का किरदार निभा रही हैं.

‘बाजीराव मस्‍तानी’ में दोनों (प्रियंका-दीपिका) एकसाथ नजर आ रही है और ट्विटर पर प्रियंका के मैसेज को देखकर लगता है कि दोनों के बीच अच्‍छी दोस्‍ती है. आपको बता दें कि रणवीर सिंह फिल्‍म में पेशवा बाजीराव को किरदार निभा रहे हैं वहीं दीपिका उनकी पहली पत्‍नी मस्‍तानी के किरदार में हैं जबकि प्रियंका, रणवीर की पहली पत्‍नी काशीबाई का किरदार निभायेंगी.

इससे पहले भी तीनों फिल्‍म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में नजर आ चुके हैं. फिल्‍म में प्रियंका ने सिर्फ एक आईटम नंबर किया था. वहीं दीपिका और रणवीर के करीब होने की खबरें किसी से छ़ुपी नहीं है. दोनों को कई अवार्ड फंक्‍शन में साथ देखा गया है.

हाल ही प्रियंका फिल्‍म ‘मैरीकोम’ में नजर आई थी और दीपिका ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ में. दोनों ही फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. दोनों ही एक्‍ट्रेस के फैंस की लिस्‍ट बहुत लंबी है ऐसे में दोनों को एकसाथ देखना दर्शकों को भी पसंद आयेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola