VIDEO : काला हिरण मामले में 23 को कोर्ट में पेश होंगे सलमान खान

अभिनेता सलमान खान को जोधुपर कोर्ट ने काला हिरण शिकार मामले में आर्म्स एक्ट केस में 23 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है. 23 तारीख को सलमान की पेशी के बाद कोर्ट फैसले की तारीख मुकर्रर कर सकता है. जोधपुर कोर्ट में सलमान का बयान चार गवाहों के बयान पर रिकॉर्ड […]
अभिनेता सलमान खान को जोधुपर कोर्ट ने काला हिरण शिकार मामले में आर्म्स एक्ट केस में 23 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है. 23 तारीख को सलमान की पेशी के बाद कोर्ट फैसले की तारीख मुकर्रर कर सकता है.
जोधपुर कोर्ट में सलमान का बयान चार गवाहों के बयान पर रिकॉर्ड होगा. वहीं आज दो गवाहों का बयान दर्ज किये गये. जिसमें वन विभाग के कर्मचारी कैलाश गिरी और पुलिस कांस्टेबल के बयान दर्ज हुए.
आपको बता दें कि सलमान खान के खिलाफ 15 अक्टूबर 1998 में जोधपुर जिले के लूनी थाने में अवैध शस्त्र रखने का मामला दर्ज हुआ था. उन्होंने उस रात काले हिरणों का शिकार किया था जिसके लिए उन्होंने अवैध हथियार को उपयोग किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




