HIT & RUN : खून का नमूना सलमान खान का नहीं था - वकील का दावा

Updated at : 17 Apr 2015 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
HIT & RUN : खून का नमूना सलमान खान का नहीं था - वकील का दावा

मुंबई : अभिनेता सलमान खान के वकील ने 2002 के ‘हिट एंड रन’ मामले में अभियोजन पक्ष के इस दावे को खारिज कर दिया कि खान घटना के समय नशे में थे. वकील ने कहा कि रासायनिक जांच के लिए भेजे गये खून के नमूने उनके नहीं थे. खान के वकील श्रीकांत शिवडे ने दावा […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता सलमान खान के वकील ने 2002 के ‘हिट एंड रन’ मामले में अभियोजन पक्ष के इस दावे को खारिज कर दिया कि खान घटना के समय नशे में थे. वकील ने कहा कि रासायनिक जांच के लिए भेजे गये खून के नमूने उनके नहीं थे.

खान के वकील श्रीकांत शिवडे ने दावा किया कि जिस नमूने में 100 एमएल में 62 मिलीग्राम अल्कोहल देखा गया था वह अभिनेता का नहीं था. जांच करने वाले रासायनिक विश्लेषक की पेशेवर क्षमता पर सवाल खडा करते हुए शिवडे ने कहा कि निर्दिष्ट प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया.

बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि जांच मुंबई के कलीना में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में की गयी जो अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन से प्रमाणित नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola