ePaper

मुबंई के चॉल में शाहरुख खान

Updated at : 08 Apr 2015 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
मुबंई के चॉल में शाहरुख खान

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार शाहरुख खान हाल ही में लंदन से अपनी आगामी फिल्‍म ‘फैन’ की शूटिंगकर लौटे हैं. फिल्‍म की बाकी शूटिंग के लिए किंग खान मुंबई के मरीन लाइन्स के पास धोबी तलाव इलाके के चॉल में पहुंचे हैं. इस फिल्‍म में शाहरुख डबल रोल में नजर आयेंगे. फिल्‍म को मनीष शर्मा डायरेक्‍ट कर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार शाहरुख खान हाल ही में लंदन से अपनी आगामी फिल्‍म ‘फैन’ की शूटिंगकर लौटे हैं. फिल्‍म की बाकी शूटिंग के लिए किंग खान मुंबई के मरीन लाइन्स के पास धोबी तलाव इलाके के चॉल में पहुंचे हैं. इस फिल्‍म में शाहरुख डबल रोल में नजर आयेंगे. फिल्‍म को मनीष शर्मा डायरेक्‍ट कर रहे हैं.

इस फिल्‍म को लेकर शाहरुख खासा उत्‍साहित है. यह पहली बॉलीवुड फिल्‍म में जिसकी शूटिंग लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में की गई है. इस संग्रहालय में बॉलीवुड के भी कई स्‍टार्स के मोम के पुतले बने हुए है. शाहरुख का कहना है कि फिल्‍म दर्शकों को पसंद आयेगी.

आपको बता दें कि फिल्‍म में शाहरुख एक किरदार में सुपरस्‍टार बने हुए हैं और दूसरे रोल में एक आदमी बने हैं जो सुपरस्‍टार का बहुत बड़ा फैन है. इससे पहले किंग खान फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ में नजर आये थे. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola