सनी लियोन को पुरुष लगते हैं अब राक्षस
Updated at : 28 Mar 2015 12:37 PM (IST)
विज्ञापन

भारतीय मूल की कनेडियाई एक्ट्रेस सनी लियोन ने पुरुषों को महिलाओं की इज्जत करने का पाठ पढाया है. सनी ने बताया कि जो पुरुष महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करके अपने आप को कूल समझते हैं वो वास्तव में कूल नहीं बल्कि राक्षस हैं. सनी लियोन ने कहा कि ‘मैं भारत से नहीं हूं. मैंने ऐसे […]
विज्ञापन
भारतीय मूल की कनेडियाई एक्ट्रेस सनी लियोन ने पुरुषों को महिलाओं की इज्जत करने का पाठ पढाया है. सनी ने बताया कि जो पुरुष महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करके अपने आप को कूल समझते हैं वो वास्तव में कूल नहीं बल्कि राक्षस हैं.
सनी लियोन ने कहा कि ‘मैं भारत से नहीं हूं. मैंने ऐसे कल्चर में नहीं रही हूं जहां लोग आजाद खयालों वाले नहीं हैं. लेकिन इस देश के लोगों से कहना चाहती हूं अगर आप महिलाओं की आजादी पर अंकुश लगाते हैं तो आप चाहे बड़े शहर से हों या छोटे कस्बे से यह बिल्कुल ठीक नहीं है.
‘कैसी ये यारियां’ टेलीविजन में कैमियो रोल करने वाली 33 वर्षीय बॉलीवुड अदाकारा ने कहा गलत चीजों को देखकर भी चुप्पी साध लेना भी एक तरह से अपराध है. सनी ने कहा कि मैं पुरुषों से कहना चाहती हूं कि ‘गलत चीजों को देखकर आप विरोध करें. लड़कियों को भी समान दर्जा दिलाने में उनकी मदद करें. अगर आपके दिल में महिलाओं के प्रति सम्मान है तो आप जरूर आवाज उठाएंगे.’
सनी फिलहाल फिल्म ‘एक पहेली लीला’ के प्रोमोशन में व्यस्त हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




