बोले शाहरुख, टेलीविजन है पहला प्यार
Updated at : 27 Mar 2015 10:38 AM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अब फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ-साथ फिल्म निर्माण में भी अपना हाथ आजमाना चाहते हैं. इसकी इच्छा उन्होंने एक टेलीविजन चैनल के 20 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक समारोह में जतायी. फिलहाल शाहरुख टेलीविजन चैलन ‘एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘इंडिया पूछेगा सबसे साना कौन’ […]
विज्ञापन
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अब फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ-साथ फिल्म निर्माण में भी अपना हाथ आजमाना चाहते हैं. इसकी इच्छा उन्होंने एक टेलीविजन चैनल के 20 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक समारोह में जतायी. फिलहाल शाहरुख टेलीविजन चैलन ‘एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘इंडिया पूछेगा सबसे साना कौन’ को होस्ट कर रहे हैं.
बॉलीवुड किंग खान ने इच्छा जतायी कि वो भविष्य में और भी टीवी सीरियलों में काम करना चाहेंगे. हमेशा से कैमरे के पीछे के काम से दूर रहे शाहरुख ने बुधवार की रात टीवी को कहानी बयान करने का अच्छा माध्यम बताया. क्रोएशिया में अपनी आने वाली फिल्म ‘फैन’ की शूटिंग के बीच से समय निकाल कर बुधवार की रात शाहरुख लंदन में आयोजित टेलीविजन चैनल के भव्य समारोह में शामिल हुए.
‘फौजी’ से शुरू हुआ टेलीविजन का सफर
शाहरुख ने बताया कि वे’फौजी'(1988) सीरियल से टीवी पर अपने करियर की शुरुआत करने की वजह से टीवी मेरा पहला प्यार है. मुझे लगता है कि मेरा टीवी पर वापस आना और कहानी बताना सबसे अच्छा कदम होगा. दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘सर्कस’ (1989) में भी उन्होंने काम किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




