अप्रैल में दिखेगा ऐश का ''जज्बा''
Updated at : 19 Mar 2015 11:22 AM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड ब्यूटी ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्म ‘जज्बा’जल्द ही लोगों के सामने होगी. लंबे समय से फिल्मों से दूर रहीं ऐश इस फिल्म के जरिए फिर से बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार इंट्री करने की तैयारी में हैं. जबरदस्त एक्शन ड्रामा इस फिल्म में ऐश लीड रोल में है. फिल्म में ऐशवर्या कई एक्शन सिक्वेंस करते […]
विज्ञापन
बॉलीवुड ब्यूटी ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्म ‘जज्बा’जल्द ही लोगों के सामने होगी. लंबे समय से फिल्मों से दूर रहीं ऐश इस फिल्म के जरिए फिर से बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार इंट्री करने की तैयारी में हैं.
जबरदस्त एक्शन ड्रामा इस फिल्म में ऐश लीड रोल में है. फिल्म में ऐशवर्या कई एक्शन सिक्वेंस करते दिखने वाली हैं. जानकारी के मुताबिक फिल्म के निर्माता संजय गुप्ता फिल्म का पहला लुक अप्रैल में लॉन्च करने वाले हैं.
यह फिल्म में मुख्य किरदारों में ऐश्वर्या राय, इरफान खान, शबाना आजमी, अनुपम खेर, अतुल कुलकर्णी और चंदन रॉय सन्याल हैं. फिल्म की शूटिंग इस साल जनवरी से शुरू हुई है. फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मुंबई के आसपास होगी.
फिल्म की रिलीज की तारीख 9 अक्टूबर को तय की गयी है. जानकारी के अनुसार इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी छोटे सी भूमिका में नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




