ePaper

''डैश'' की मौत से दुखी हैं शाहरुख, देखें वीडियो

Updated at : 17 Mar 2015 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
''डैश'' की मौत से दुखी हैं शाहरुख, देखें वीडियो

बॉलीवुड के किंग खान इनदिनों बेहद दुखी है क्‍योंकि उनका प्‍यारा ‘डैश’ उन्‍हें छोड़कर चला गया है. ‘डैश’ उनका बेहद अजीज कुत्‍ता था जिसकी हाल ही में मौत हो गई है. शाहरुख ने खुद ट्विटर पर इस बात कर जानकारी दी और अपना दुख व्‍यक्‍त किया है. आपको बता दें कि उनका कुत्‍ता बीमार था. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के किंग खान इनदिनों बेहद दुखी है क्‍योंकि उनका प्‍यारा ‘डैश’ उन्‍हें छोड़कर चला गया है. ‘डैश’ उनका बेहद अजीज कुत्‍ता था जिसकी हाल ही में मौत हो गई है. शाहरुख ने खुद ट्विटर पर इस बात कर जानकारी दी और अपना दुख व्‍यक्‍त किया है. आपको बता दें कि उनका कुत्‍ता बीमार था.

उन्होंने ट्वीट किया कि वाकई में प्यार ऐसी चीज है, जिसे आप जाहिर नहीं कर सकते. साथ ही उन्होंने डैश के प्रति श्रद्धांजलि भी व्यक्त की. शाहरुख को अपने इस कुत्‍ते से बेहद लगाव था. उनका कहना है कि वे उन्‍हें बेहद प्‍यारा था. ‘डैश’ के जाने का उन्‍हें बेहद दुख है.

शाहरुख के अलावा बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार हैं जिन्‍हें अपने एनिमल्‍स से बेहद लगाव है. दबंग खान सलमान अपने कुत्‍ते के बीमार पड़ने पर उसकी देखभाल के लिए शूटिंग बीच में ही छोड़कर चले जाते हैं. वहीं अनुष्का शर्मा तो अपने कुत्ते से इतना प्यार करती हैं कि वे उसकी खुशी के लिए अपना खाना तक छोड़ देती हैं.

अनुष्‍का का कहना है कि जानवर इंसान से भी ज्यादा वफादार जो होते हैं. शाहरुख खान जल्‍द ही फिल्‍म ‘फैन’ में नजर आयेंगे. वहीं वे जल्‍द ही रोहित शेट्ट की आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ में काजोल के साथ मुख्‍य भूमिका में होंगे. इस फिल्‍म में इन दोनों के अलावा वरुण धवन और कृति शैनन भी होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola