ePaper

...अब फिल्‍मों में एक्‍शन करती नजर आयेंगी ''दबंग गर्ल'' सोनाक्षी

Updated at : 27 Feb 2015 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
...अब फिल्‍मों में एक्‍शन करती नजर आयेंगी ''दबंग गर्ल'' सोनाक्षी

बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्‍हा अपनी आगामी फिल्‍म में एक्‍शन करने के लिए तैयार है. खबरें आ रही हैं कि चर्चा है कि एआर मुरूगादास और एक्शन निर्देशक अनल अरासु के एक साथ वे एक प्रोजेक्ट में नजर आयेंगी. सोनाक्षी चौथी बार अनल के साथ काम करेंगी. सोनाक्षी इससे पहले अनल के साथ ‘दबंग […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्‍हा अपनी आगामी फिल्‍म में एक्‍शन करने के लिए तैयार है. खबरें आ रही हैं कि चर्चा है कि एआर मुरूगादास और एक्शन निर्देशक अनल अरासु के एक साथ वे एक प्रोजेक्ट में नजर आयेंगी. सोनाक्षी चौथी बार अनल के साथ काम करेंगी. सोनाक्षी इससे पहले अनल के साथ ‘दबंग 2’, ‘राउडी’ और ‘हॉलीडे’ में काम की चुकी हैं.

सोनाक्षी इससे पहले फिल्‍म ‘एक्‍शन जैक्‍सन’ में दिखाई दी थी. फिल्‍म में उनके आपोजिट अजय देवगन ने काम किया था. फिल्‍म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया. लेकिन अब सोनाक्षी अपने फैंस के लिए एक्‍शन करती नजर आयेंगी. इस मार-धाड़ वाली फिल्‍म को लेकर सोनाक्षी खासा उत्‍साहित हैं.

सोनाक्षी की यह फिल्‍म महिला केंद्रित होगी. फिल्‍म मार्च महीने में फ्लोर पर आ जायेगी. सोनाक्षी का कहना है कि,’ मैं अनल सर के साथ काम करने को लेकर बहुत एक्‍साईटिड हूं. इससे पहले उन्‍होंने अक्षय कुमार और सलमान खान के लिए एक्‍शन सीन तैयार किये थे. इसबार वो ऐसे सीन मेरे लिए करेंगे. यह मेरे लिए खुशी की बात है.’

अनल तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में बेहतरीन एक्शन दृश्यों का निर्देशन कर चुके हैं. सोनाक्षी की यह पहली फिल्‍म होगी जिसमें वे एकशन करती दिखेंगी. उनके फैंस और बॉलीवुड उन्‍हें ‘दबंग गर्ल’ के नाम से जानी जाती हैं लेकिन अब लगता है कि वे सचमुच में ‘दबंग गर्ल’ बनने वाली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola