कमबैक करने को तैयार है जेनेलिया...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2015 12:25 PM
बॉलीवुड की ‘क्यूट’ अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा एकबार फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने को तैयार है. वर्ष 2012 में अभिनेता रितेश देखमुख से शादी करने के बाद वे पर्दे से गायब हो गई थी. दोनों ने एकसाथ भी कई फिल्में की थी. उनका कहना है कि अब वे अपने अभिनय की तरफ ध्यान देंगी. वे […]
बॉलीवुड की ‘क्यूट’ अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा एकबार फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने को तैयार है. वर्ष 2012 में अभिनेता रितेश देखमुख से शादी करने के बाद वे पर्दे से गायब हो गई थी. दोनों ने एकसाथ भी कई फिल्में की थी. उनका कहना है कि अब वे अपने अभिनय की तरफ ध्यान देंगी. वे बॉलीवुड फिल्मों में कमबैक करने के लिए तैयार हैं. वहीं हाल ही में जेनेलिया ने एक बेटे को जन्म दिया है.
जेनेलिया ‘जाने तू…या जाने ना’ और ‘तेरे नाल लव हो गया’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. वहीं जेनेलिया ने बताया कि,’ मैंने कभी फिल्मों से नाता नहीं तोड़ा था. मैं छुट्टी पर हूं. मैं वापसी के लिए तैयार हूं. मैं भी अपने दर्शकों को खुश करना चाहती हूं. फिलहाल किस फिल्म से मैं कमबैक करूंगी इसका मुझे भी पता नहीं है.’
हाल ही में रितेश और जेनेलिया, सलमान खान की बहन अर्पिता के रिस्पेशन में नजर आये थे. दोनों को ही बॉलीवुड का ‘क्यूट कपल’ कहा जाता है. वहीं रितेश भी जेनेलिया के वापसी को लेकर खुश है. अब देखना दिलचस्प होगा कि जेनेलिया की वापसी दर्शकों को कैसी लगती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










