ePaper

किंग खान बोले, मेरे नन्‍हें फैंस को पसंद आयेगी ''फैन''

Updated at : 23 Feb 2015 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
किंग खान बोले, मेरे नन्‍हें फैंस को पसंद आयेगी ''फैन''

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘फैन’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. वे अपने प्रशंसकों को खुश करना अच्‍छी तरह जानते हैं. वहीं इस बार शाहरुख अपनी इस फिल्‍म से अपने नन्‍हें फैन्‍स को खुश करना चाहते हैं. उनका कहना है कि उनकी यह फिल्‍म बच्‍चों को बेहद पसंद आयेगी. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘फैन’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. वे अपने प्रशंसकों को खुश करना अच्‍छी तरह जानते हैं. वहीं इस बार शाहरुख अपनी इस फिल्‍म से अपने नन्‍हें फैन्‍स को खुश करना चाहते हैं. उनका कहना है कि उनकी यह फिल्‍म बच्‍चों को बेहद पसंद आयेगी.

शाहरुख ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, ‘ फिल्म ‘फैन’ में प्यारे प्यारे और मेहनती बच्चों के साथ काम किया है. आशा है कि बच्चों को यह फिल्म और मेरी कोशिश पसंद आएगी.’ फिल्‍म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं. पिछले साल आई शाहरुख की फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ ने दर्शकों का खूब एंटरटेन किया था.

वहीं अब शाहरुख अपनी आगामी फिल्‍म ‘फैन’ को लेकर जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं. इस फिल्‍म में वे डबल रोल में नजर आयेंगे. जिसमें एक किरदार में वे एक आम आदमी और एक किरदार में वे एक नामी गिरामी हस्‍ती के रूप में दिखाई देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola