ePaper

सनी का कुछ-कुछ लोचा है

Updated at : 21 Feb 2015 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
सनी का कुछ-कुछ लोचा है

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘एक पहेली लीला’ का लेकर खासा सुर्खियों में हैं. वहीं सनी की एक और फिल्‍म ‘कुछ-कुछ लोचा है’ की शूटिंग को भी लेकर बिजी हैं. वहीं खबरें आ रही हैं इस फिल्‍म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है. फिल्‍म में वो रामकपूर के आपोजिट नजर आयेंगी. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘एक पहेली लीला’ का लेकर खासा सुर्खियों में हैं. वहीं सनी की एक और फिल्‍म ‘कुछ-कुछ लोचा है’ की शूटिंग को भी लेकर बिजी हैं. वहीं खबरें आ रही हैं इस फिल्‍म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है. फिल्‍म में वो रामकपूर के आपोजिट नजर आयेंगी. फिल्‍म के डायरेक्‍टर देवांग ढोलाकिया हैं. सनी की फिल्‍म ‘एक पहेली लीला’ का गाना रिलीज हो चुका है. इस गाने को दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं.

सनी को लेकर खबरें आ रही थी कि इस साल वे एक के बाद एक तीन फिल्‍मों में नजर आयेंगी. ‘एक पहेली लीला’ में सनी ने एक देशी लुक से लेकर ग्‍लैमर लुक तक को अपनाया है. फिल्‍म में वे कई किरदारों में नजर आयेंगी. वहीं सनी और राम कपूर की फिल्‍म ‘कुछ कुछ लोचा है’ एक कॉमेडी फिल्‍म होगी.

वहीं सनी अभिनेता तुषार कपूर के साथ फिल्‍म ‘मस्‍तीजादे’ में भी नजर आयेंगी. तुषार ने ही इस फिल्‍म के लिए सनी का नाम सुझाया था क्‍योंकि तुषार सनी के साथ काम करना चाहते थे. सनी अपने फैंस को खुश रखना बहुत अच्‍छे से जानती है तभी तो वे एक के एक धमाका फिल्‍में लेकर आ रही हैं. ‘कुछ कुछ लोचा है’ 8 मार्च को रिलीज होगी. वहीं अप्रैल में ‘एक पहेली लीला’ रिलीज होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola