...अब सनी लियोन कहेंगी ''ढोली तारो...''

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सनी लियोन एक बार नये अंदाज में दर्शकों को हैरान करने आ रही हैं. दर्शकों ने उनका ‘बेबी डॉल…’ डासं तो बेहद पसंद किया था, लेकिन अब वे ऐश्वर्या राय की तरह ‘ढाली तारो ढोल बाजे…’ में ठुमके लगाती नजर आयेंगी. जी हां सनी अपनी आगामी फिल्म ‘एक पहेली लीला’ में […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सनी लियोन एक बार नये अंदाज में दर्शकों को हैरान करने आ रही हैं. दर्शकों ने उनका ‘बेबी डॉल…’ डासं तो बेहद पसंद किया था, लेकिन अब वे ऐश्वर्या राय की तरह ‘ढाली तारो ढोल बाजे…’ में ठुमके लगाती नजर आयेंगी. जी हां सनी अपनी आगामी फिल्म ‘एक पहेली लीला’ में इस गाने पर डांस करेंगी.
आपको बता दें सनी इस साल छह फिल्में कर रही हैं. भूषण कुमार ने इस गाने के अधिकार पहले ही खरीद लिये हैं. वहीं इस गाने को मीत ब्रदर्स ने दोबारा एक नये सिरे से राजस्थानी फोक नंबर में तैयार किया है. इस गाने को जैसलमेर के रेगिस्तान में 500 डांसर्स के साथ 48 डिग्री तापमान में शूट किया गया है.
इस फिल्म का ट्रेलर 13 फरवरी को फिल्म ‘रॉय’ के साथ दिखाया जायेगा. इसी दिन रणबीर कपूर, जैकलीन फर्नाडीज और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘रॉय’ सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी. बॉबी खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सनी लियोन और जय भानुशाली मुख्य भूमिकाओं में होंगे.
इस फिल्म में सनी एक राजकुमारी का किरदार निभायेंगी. वे फिल्म में भारतीय वेशभूषा और क्लासिकल डांस करती नजर आयेंगी. वहीं सनी इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मस्तीजादे’ को लेकर भी खासा व्यस्त है. इस फिल्म में वे तुषार कपूर के साथ काम कर रही हैं. फिल्म ‘एक पहेली लीला’ 10 अप्रैल को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




