”मजनू भाई” अनिल ने अपनी गर्लफ्रेंड को दी 64 किलों की अंगूठी…
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसा नायाब तोहफा दिया जिसे देखकर आप भी चौक जायेंगे. जी नहीं जैसा आप सोच रहे हैं वैसा नहीं है. दरअसल एक फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के मजनू भाई से 64 किलो की अंगुठी अपनी प्रेमिका को दिलवाई गयी जिसे उन्हें इंप्रेस करना […]
विज्ञापन
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसा नायाब तोहफा दिया जिसे देखकर आप भी चौक जायेंगे. जी नहीं जैसा आप सोच रहे हैं वैसा नहीं है. दरअसल एक फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के मजनू भाई से 64 किलो की अंगुठी अपनी प्रेमिका को दिलवाई गयी जिसे उन्हें इंप्रेस करना था.
इन दिनों अपनी अगली कॉमेडी फिल्म के सीक्वल को लेकर बेहद व्यस्त अनिल कपूर को शूटिंग के दौरान ऐसा करते देख सबके मुंह से हंसी निकल गई. इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं.
इस फिल्म ने शूटिंग के दौरान ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है और यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है अंगूठी का. फिल्म में एक सीन ऐसा है जहां अनिल कपूर अपनी गर्लफ्रेंड को एक अंगूठी गिफ्ट करते हैं. फिल्म में जिस अंगूठी का इस्तेमाल किया गया दरअसल वह एक ज्वेलरी शोरूम में रखी हुई थी जो ट्रॉली पर रखी गया थी. यह अंगूठी 64 किलो का था.
शूटिंग के दौरान दुबई के गोल्ड मार्केट में डायरेक्टर बाज्मी की नजर जब इसअंगूठीपर गई, तो उनके दिमाग में एक अइडिया आया और उन्होंने इस अंगूठी को अपनी फिल्म में शामिल कर दिया. 64 किलो की यह अंगूठी गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड का खिताब रखने वाली अंगूठी है.
बज्मी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हमें एक ही दिन में इस शूट को पूरा करना था लेकिन वहां काफी भीड़ थी. शूटिंग के दौरान एक खास सिक्योरिटी रखी गई थी. शूटिंग खत्म होते ही हमें अंगुठी को सही सलामत दुकान में पहुंचाना था. बताया जा रहा है कि फिल्म में एक कॉमेडी सीन फिल्माया जाना था जिसमें अनिल कपूर एक लड़की को इंप्रेस करने लिए उसे यह अंगुठी देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










