एकता कपूर की ''XXX'' में सनी लियोन आयेंगी नजर

बॉलीवुड फिल्मों और अपने धारावाहिकों से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाली जानीमानी निर्माता एकता कपूर ‘ट्रिपल एक्स’ नामक एक फिल्म बनाने जा रही हैं. इस फिल्म में सनी लियोन नजर आ सकती हैं. फिल्म के बारे में और कोई भी खुलासा नहीं किया गया है लेकिन खबरें आ रही है कि सकता की पसंदीदा […]
बॉलीवुड फिल्मों और अपने धारावाहिकों से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाली जानीमानी निर्माता एकता कपूर ‘ट्रिपल एक्स’ नामक एक फिल्म बनाने जा रही हैं. इस फिल्म में सनी लियोन नजर आ सकती हैं. फिल्म के बारे में और कोई भी खुलासा नहीं किया गया है लेकिन खबरें आ रही है कि सकता की पसंदीदा सनी इस फिल्म में नजर आयेंगी. सनी के फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी हो सकती है.
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म का निर्देशन पहले रामगोपाल वर्मा कर रहे थे लेकिन अब सुजॉय घोष इसे निर्देशित करेंगे. एक कार्यक्रम के दौरान जब एकता से रामगोपाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.
आपको बता दें कि एकता इस से पहले फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ बना चुकीं हैं. फिल्म दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिल्क स्मिता पर आधारित थी. फिल्म में सिल्का का किरदार अभिनेत्री विद्या बालन ने निभाया था. दर्शकों ने फिल्म को खासा पसंद किया था. विद्या ने भी किरदार को दिल से जिया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी.
फिलहाल सनी अपनी आगामी फिल्म ‘मस्तीजादे’ में नजर आयेंगी. इस फिल्म में उनके अपोजिट तुषार कपूर हैं. वहीं इससे पहले सनी फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ में नजर आई थी. फिल्म के गाने दर्शकों को बेहद पसंद आये थे. वहीं फिल्म ने अच्छी कमाई की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




