बॉलीवुड ने कहा ''आई लव माई इंडिया''

Updated at : 26 Jan 2015 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड ने कहा ''आई लव माई इंडिया''

मुंबई : देश के 66वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और प्रियंका चोपडा जैसे बॉलीवुड सितारों ने देश के प्रति अपना प्यार और देशभक्ति जाहिर की.सितारों ने ट्विटर के जरिये प्रशंसकों को बधाई संदेश दिया. बच्चन ने ट्विट किया, आप सभी को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई…. देश के लिए […]

विज्ञापन

मुंबई : देश के 66वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और प्रियंका चोपडा जैसे बॉलीवुड सितारों ने देश के प्रति अपना प्यार और देशभक्ति जाहिर की.सितारों ने ट्विटर के जरिये प्रशंसकों को बधाई संदेश दिया.

बच्चन ने ट्विट किया, आप सभी को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई…. देश के लिए हमारी दुआओं और प्यार में हमेशा इजाफा हो और शांति बनी रहे….शाहरुख ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए लिखा कि वह अपने माता पिता के साथ अक्सर गणतंत्र दिवस परेड देखने जाया करते थे.

उन्होंने लिखा, टीवी पर परेड देखने से उन यादगार पलों और गौरव की याद हो आयी. अपने परिवार को याद कर रहा हूं कि किस तरह से हम स्वतंत्रता सेनानियों के वर्ग से परेड देखने जाते थे. जय हिंद…. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बीती शाम को ट्विट किया, कल टीवी पर गणतंत्र दिवस परेड देखने वाली हूं… इससे मेरे बचपन की कई यादें जुडी हैं.सोनाक्षी ने लिखा, गणतंत्र दिवस की बधाई. वहीं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने एबीसीडी 2 के सह कलाकार वरुण धवन के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर में श्रद्धा भारत का झंडा हाथ में लिए दिख रही हैं. दोनों ही सितारे सफेद रंग के पारंपरिक परिधान में हैं.

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, कल… आज… कल… और हमेशा भारतीय होने पर गर्व है… गणतंत्र दिवस की बधाई…. अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा, गणतंत्र दिवस की बधाई… जय हिंद…. रा वन के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने ट्विट किया, भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई…. हमेशा जोश बरकरार रखें और चमक बिखेरते रहें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola