मैं बहुत ईमानदार हूं : सोनम कपूर
Updated at : 25 Jan 2015 6:31 PM (IST)
विज्ञापन

जयपुर : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि उनमें बेहद ईमानदारी बरतने की प्रवृत्ति रही है. बीते दिनों सोनम अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, शोभा डे और अभय देओल पर अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के कारण सुर्खियों में रही थीं. जयपुर में जारी जयपुर साहित्य महोत्सव में शिरकत करने आईं सोनम ने कहा, मुझमें पूरी तरह […]
विज्ञापन
जयपुर : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि उनमें बेहद ईमानदारी बरतने की प्रवृत्ति रही है. बीते दिनों सोनम अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, शोभा डे और अभय देओल पर अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के कारण सुर्खियों में रही थीं.
जयपुर में जारी जयपुर साहित्य महोत्सव में शिरकत करने आईं सोनम ने कहा, मुझमें पूरी तरह ईमानदार रहने की प्रवृत्ति है.. इसी कारण मैं अक्सर मुश्किल में पड जाती हूं. अभिनेत्री यहां फिल्म समीक्षक और पत्रकार अनुपमा चोपडा की द फ्रंट रो : कन्वर्सेशंस ऑन सिनेमा शीर्षक वाली किताब के लॉन्च पर आई थीं.
उन्होंने कहा, मैं हमेशा यही चाहती हूं कि मेरा साक्षात्कार रोचक हो और उनमें ताजगी हो. आप बार बार एक ही चीज को नहीं दोहरा सकते. इसलिए इसे रोचक बनाने के लिए मैं अक्सर ईमानदार विचारों को साझा करती हूं जिस पर विवाद हो जाता है. अपनी शैली और फिल्मों के सेट पर अपने साथी कलाकारों के साथ मजाक करने के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री नाराज हो गईं.
डॉली की डोली फिल्म की अभिनेत्री ने इस दौरान चोपडा की किताब को लेकर भी बात की. अनुपमा ने बॉलीवुड निर्माता और निर्देश विधु विनोद चोपडा से शादी की है.
अनुपमा ने शोले : द मेकिंग ऑफ ए क्लासिक, फर्स्ट डे फर्स्ट शो : राइटिंग्स फ्रॉम बॉलीवुड ट्रेंचेज, शाहरुख पर जीवनी ‘किंग ऑफ बॉलीवुड : शाहरुख खान’ और सिडक्टिव वल्र्ड ऑफ इंडियन सिनेमा जैसी किताबें भी लिखी हैं. इनमें शोले : द मेकिंग ऑफ ए क्लासिक को सिनेमा पर आधारित सर्वश्रेष्ठ किताब के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




