‘ड्रीम गर्ल’ के तौर पर वापसी करेंगी हेमा मालिनी
Updated at : 22 Jan 2015 8:38 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी एक बार फिर अपनी इस छवि पर आधारित एक संगीत एलबम में दिखायी देंगी और इसमें अपनी आवाज देंगी. लोकसभा सदस्य हेमा मालिनी को इस रूप में पेश करने का विचार गायक और उनके साथी सांसद बाबुल सुप्रियो का है और वह […]
विज्ञापन
कोलकाता : बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी एक बार फिर अपनी इस छवि पर आधारित एक संगीत एलबम में दिखायी देंगी और इसमें अपनी आवाज देंगी.
लोकसभा सदस्य हेमा मालिनी को इस रूप में पेश करने का विचार गायक और उनके साथी सांसद बाबुल सुप्रियो का है और वह दोनों जल्द ही मुंबई के एक स्टूडियो में युगल गीत रिकॉर्ड कराएंगे.
67 वर्षीय अदाकारा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बाबुल ने एक गायिका के तौर पर मेरी खोज की है..उन्हें इसका पूरा श्रेय जाता है.’’ बाबुल ने गाने के विषय को स्पष्ट करते हुए कहा, ‘‘वह (हेमा) इस गाने में आज की लड़की को यह दिखाने आती हैं कि प्राकृतिक सौंदर्य, मन की सुंदरता, सादगी, विनम्रता और उनसे जुडी हर एक चीज के लिहाज से एक ड्रीम गर्ल क्या होती है.’’
इसके अलावा हेमा गंगा नदी की दुर्दशा को दिखाने के लिए एक नृत्य नाटिका में भी नजर आएंगी. उन्होंने आज कहा कि वह गंगा पर आधारित एक नृत्य नाटिका में नजर आएंगी. उन्होंने कहा, ‘‘बहुत जल्द मैं गंगा पर आधारित एक नृत्य नाटिका में नजर आउंगी. गंगा इस समय सही हालत में नहीं है. हम इसे स्वच्छ बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




