MSG का सीक्वल बनायेंगे राम रहीम

मुंबई : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह उनकी फिल्म ‘मैसेंजर आफ गॉड’ (एमएसजी) को लेकर पैदा विवाद से बेपरवाह हैं और उनका कहना है कि उन्होंने इसका सीक्वेल बनाने की भी योजना बनाई है. राम रहीम ने आश्चर्य जताया कि सेंसर बोर्ड उनकी फिल्म को विवादों से क्यों घेर रहा है. सेंसर […]
मुंबई : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह उनकी फिल्म ‘मैसेंजर आफ गॉड’ (एमएसजी) को लेकर पैदा विवाद से बेपरवाह हैं और उनका कहना है कि उन्होंने इसका सीक्वेल बनाने की भी योजना बनाई है. राम रहीम ने आश्चर्य जताया कि सेंसर बोर्ड उनकी फिल्म को विवादों से क्यों घेर रहा है.
सेंसर बोर्ड की प्रमुख लीला सैमसन और उनके सदस्यों के इस्तीफे के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने यह विवाद पैदा क्यों किया. पहले उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म के लिए इस्तीफा दिया, फिर उन्होंने कहा कि उन्होंने हस्तक्षेप के लिए इस्तीफा दिया और फिर उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराया. मुझे उनकी सोच प्रक्रिया का नहीं पता.
मुझे नहीं पता कि लोगों ने फिल्म देखने से पहले विवाद पैदा क्यों किया.’ उन्होंने लोगों से सिनेमाघरों में जाकर उनकी फिल्म देखने के लिए कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










