ePaper

मेरे छोटे भाई हर्षवर्धन एक मेहनती कलाकार है : सोनम कपूर

Updated at : 13 Jan 2015 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
मेरे छोटे भाई हर्षवर्धन एक मेहनती कलाकार है : सोनम कपूर

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का अपने छोटे भाई हर्षवर्धन के बारे में मानना है कि वह एक बहुत मेहनती नवोदित कलाकार है. हर्षवर्धन निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की आने वाली फिल्म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं. मेहरा के साथ ‘दिल्ली 6’ में काम कर चुकी 29 वर्षीया […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का अपने छोटे भाई हर्षवर्धन के बारे में मानना है कि वह एक बहुत मेहनती नवोदित कलाकार है. हर्षवर्धन निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की आने वाली फिल्म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं.

मेहरा के साथ ‘दिल्ली 6’ में काम कर चुकी 29 वर्षीया सोनम का कहना है कि उनके भाई की मेहरा से मुलाकात 2009 में उनकी फिल्म के सेट पर ही हुई थी. सोनम ने आगे कहा कि, ‘मुझे फिल्म जगत में आए हुए सात साल हो गए और मैंने किसी को इतनी मेहनत करते नहीं देखा. वह कला के प्रति पूर्णत: समर्पित है. मेरा मानना है कि वह बहुत भाग्यशाली है जो राकेश के साथ फिल्म कर रहा है.’

उन्होंने कहा कि,’ हालांकि मैं राकेश को निजी तौर पर जानती हूं लेकिन हर्षवर्धन ने यह फिल्म अपने दम पर ही पाई है. वह राकेश के साथ काम करने के लिए उन्हें लगातार कॉल करता रहता था.’

आपको बता दें कि हर्षवर्धन अनिल कपूर के बेटे हैं और सोनम कपूर से उम्र में छोटे हैं. सोनम फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘डॉली की डोली’ के प्रमोशन में व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में राजकुमार राव मुख्‍य भूमिका में हैं. सोनम ने इस फिल्‍म में ऐ ठग दुल्‍हन का किरदार निभाया है. फिल्‍म 23 जनवरी को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola