दुर्गा शक्ति पर आधारित है ''गंगाजल'' का सीक्वल...!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2015 9:19 AM
नयी दिल्ली : समाज की समस्याओं पर आधारित फिल्म बनाने वाले निर्देशक प्रकाश झा ‘गंगाजल’ का सीक्वल बनाने के कारण चर्चा में हैं. बताया जा रहा है कि यह फिल्म समाज और पुलिस के बीच के रिश्ते पर आधारित है. ऐसे कसाय लगाये जा रहे हैं कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित दुर्गा […]
नयी दिल्ली : समाज की समस्याओं पर आधारित फिल्म बनाने वाले निर्देशक प्रकाश झा ‘गंगाजल’ का सीक्वल बनाने के कारण चर्चा में हैं. बताया जा रहा है कि यह फिल्म समाज और पुलिस के बीच के रिश्ते पर आधारित है. ऐसे कसाय लगाये जा रहे हैं कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित दुर्गा शक्ति नागपाल मामले पर यह फिल्म आधारित हो सकती है.
वर्ष 2003 में आयी सफल फिल्म ‘गंगाजल’ का सीक्वल बना रहे निर्देशक प्रकाश झा का कहना है कि इस फिल्म की कहानी एक वास्तविक जीवन से प्रेरित है और समाज और पुलिस के बीच के रिश्ते पर प्रकाश डालेगी. फिल्म ‘गंगाजल 2’ एक महिला पुलिस अफसर की कहानी है जो जिले के कुछ ताकतवर और प्रभावशाली लोगों से मुकाबला करती है. झा ने इस फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है और वर्ष के अंत में इसके रिलीज होने की उम्मीद है.
झा (62) ने कहा, ‘‘ ‘गंगाजल 2’ आज के समय में समाज और पुलिस के बीच के रिश्ते पर आधारित हैं. ‘गंगाजल’ हमारे दिल के बहुत करीब थी। यह फिल्म वास्तविकता में हमारे आसपास हो रही सभी विचित्र घटनाओं के बारे में है. यह फिल्म बडे स्तर पर नहीं बनायी जा रही है और इसमें पात्रों की संख्या भी बहुत कम है.’’
यह पूछे जाने पर कि क्या यह फिल्म उत्तर प्रदेश की प्रशासन कर्मचारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन की घटना पर आधारित है? झा ने स्पष्ट रुप से इसका जवाब नहीं दिया लेकिन यह भी कहा कि इसमें एक ऐसा दृश्य है जो कि इस मामले से लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










