‘डॉन 3 में काम करना चाहती हूं’
Updated at : 31 Dec 2014 10:42 AM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड की देसी गर्ल और जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा डॉन 3 में भी काम करना चाहती हैं. फिल्मकार फरहान अख्तर ने वर्ष 2006 में शाहरुख को लेकर अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म डॉन का रिमेक बनाया था. (फिल्म में शाहरुख के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा ने काम किया था. प्रियंका ने डॉन के रिमेक में जीनत […]
विज्ञापन
बॉलीवुड की देसी गर्ल और जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा डॉन 3 में भी काम करना चाहती हैं. फिल्मकार फरहान अख्तर ने वर्ष 2006 में शाहरुख को लेकर अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म डॉन का रिमेक बनाया था. (फिल्म में शाहरुख के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा ने काम किया था.
प्रियंका ने डॉन के रिमेक में जीनत अमान वाली भूमिका निभायी थी. इसके बाद प्रियंका ने डॉन 2 में भी काम किया. शाहरुख और प्रियंका की केमेस्ट्री डॉन और डॉन 2 में दर्शकों को बेहद पसंद आयी थी.
(इस फिल्म के बाद ये दोनों लंबे समय से स्क्रीन पर एक साथ नजर नहीं आये हैं, लेकिन अब शायद ऐसा लग रहा है कि ये दोनों डॉन 3 में फिर से एक साथ नजर आयेंगे. प्रियंका ने डॉन 3 में काम करने संबंधी सवाल के जवाब में कहा, फिल्म के बारे में मुझे जानकारी मुझे नहीं है. शायद फिल्म नहीं बन रही है. इसके बारे में यदि आपको ज्यादा जानकारी चाहिए, तो फिल्म बनाने वालों से पूछे. हमेशा ही मुझसे यह सवाल पूछा जाता है और यदि यह फिल्म बनती है, तो मैं एक बार डॉन की रोमा बनने के लिए तैयार हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




