करिश्मा कोटक को लेकर फिल्म बनायेंगी पूजा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्मकार पूजा भट्ट नवोदित अभिनेत्री करिश्मा कोटक को लेकर फिल्म बनाने जा रही हैं. पूजा फिल्म लव अफेयर बनाने जा रही हैं. यह फिल्म आजकल काफी चर्चा में है. फिल्म की कास्ट लगातार बढ़ती ही जा रही है. पूजा ने इस फिल्म के लिए अर्जुन रामपाल, कल्कि कोचलिन, गुलशन देवैया और डिआंड्रा […]
विज्ञापन
बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्मकार पूजा भट्ट नवोदित अभिनेत्री करिश्मा कोटक को लेकर फिल्म बनाने जा रही हैं. पूजा फिल्म लव अफेयर बनाने जा रही हैं. यह फिल्म आजकल काफी चर्चा में है.
फिल्म की कास्ट लगातार बढ़ती ही जा रही है. पूजा ने इस फिल्म के लिए अर्जुन रामपाल, कल्कि कोचलिन, गुलशन देवैया और डिआंड्रा सोरेस को साइन किया है. अब चर्चा है कि मिस्टर ‘जो भी करवालो’ फेम करिश्मा कोटक भी फिल्म से जुड़ गयी है. बताया जाता है कि करिश्मा इस फिल्म में बेहद अहम किरदार निभा रही हैं, जो फिल्म में बाकी अभिनेत्रियों के किरदार से बहुत अलग होगा.
करिश्मा औरअर्जुनके बीच एक रोमांटिक एंगल दिखाया जायेगा. लव अफेयर की कहानी अनविता दत्त ने लिखी है, जबकि सोनी राजदान इसका निर्देशन करेंगी. फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी और अगले साल के अंत तक पूरी हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










