अमिताभ-धनुष की फिल्म ''शमिताभ'' का ऑडियो ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म ‘शमिताभ’ का ऑडियों पोस्टर रिलीज हो चुका है. ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी फिल्मकार ने फिल्म का ऑडियो पोस्टर रिलीज किया है. ‘शमिताभ’ के डायरेक्टर आर बाल्कि ऐसा करनेवाले पहले फिल्मकार बन गए हैं. इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन के साथ धनुष भी नजर आ […]
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म ‘शमिताभ’ का ऑडियों पोस्टर रिलीज हो चुका है. ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी फिल्मकार ने फिल्म का ऑडियो पोस्टर रिलीज किया है. ‘शमिताभ’ के डायरेक्टर आर बाल्कि ऐसा करनेवाले पहले फिल्मकार बन गए हैं.
इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन के साथ धनुष भी नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में सुपरस्टार कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन भी लीड रोल में हैं. फिल्म का नाम धनुष और अमिताभ के नाम को जोड़कर ‘शमिताभ’ रखा गया है. फिल्म की एक और खास बात यह है कि फिल्म में सदाबहार अभिनेत्री रेखा भी नजर आयेंगी.
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों फिल्म में एक ही फ्रेम में नजर आयेंगे या नहीं. वहीं फिल्म के इस पोस्टर को अमिताभ ने अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर किया है. फिल्म में अमिताभ का लुक अलग नजर आ रहा है.
इस फिल्म के अलावा अमिताभ फिल्म ‘पीकू’ और ‘वजीर’ में नजर आयेंगे. दोनों ही फिल्में अगले साल रिलीज होगी. फिल्म ‘पीकू’ में अमिताभ के साथ दीपिका पादुकोण और इरफान खान भी नजर आयेंगे. वहीं ‘वजीर’ में बिग बी और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं. इससे पहले अमिताभ पूर्व में ‘चीनी कम’ और ‘पा’ जैसी फिल्मों में बल्की के साथ काम कर चुके हैं. कमल हसन और सारिका की बेटी अक्षरा हसन भी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डैब्यू करने जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




