ePaper

''ACTOR'' बनना चाहते हैं सलमान-अरबाज के बहनोई आयुष शर्मा...

Updated at : 23 Dec 2014 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
''ACTOR'' बनना चाहते हैं सलमान-अरबाज के बहनोई आयुष शर्मा...

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अरबाज खान को कहना है कि उनके बहनोई आयुष शर्मा अभिनेता बनना चाहते हैं. आयुष ने हाल ही में सलमान-अरबाज की बहन अर्पिता खान से शादी की थी. अर्पिता और आयुष लंबे समय से एकदूसरे को जानते थे. वहीं सलमान ने शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. शादी में कई […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अरबाज खान को कहना है कि उनके बहनोई आयुष शर्मा अभिनेता बनना चाहते हैं. आयुष ने हाल ही में सलमान-अरबाज की बहन अर्पिता खान से शादी की थी. अर्पिता और आयुष लंबे समय से एकदूसरे को जानते थे. वहीं सलमान ने शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. शादी में कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थी.

अरबाज का कहना है कि,’ आयुष एक आकर्षक युवक हैं. वे एक्‍टर बनना चाहते हैं. लेकिन उनका लॉन्‍च कब और कैसे होगा इस बारे में हमें कोई जानकारी नही है. मैं उनके एक अच्‍छे और सफल भाग्‍य की कामना करता हूं. भविष्‍य के बारे में कुछ कह नहीं सकते.’

फिलहाल अरबाज अपने प्रोडक्‍शन की आगामी फिल्‍म ‘डॉली की डोली’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म का निर्देशन अभिषेक डोगरा कर रहे हैं. फिल्‍म में सोनम कपूर और राजकुमार राव मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. सोनम ने एक ठग दुल्‍हन का किरदार निभाया है. सोनम और अरबाज इस फिल्‍म के प्रमोशन के लिए टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ भी गये थे. जहां दोनों ने शो के प्रतिभागियों के साथ खूब मस्‍ती की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola