साल में एक ही फिल्म करना चाहते हैं अर्जुन कपूर

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि अब वे साल में एक ही फिल्म करेंगे. अर्जुन की इस साल ‘गुंडे’, ‘2 स्टेट्स’, और ‘फाईडिंग फैनी’ में नजर आये थे. अर्जुन पुरे साल शूटिंग और प्रमोशन में व्यस्त रहे. लेकिन अब वे साल में एक ही फिल्म करना चाहते हैं. अर्जुन ने फिल्म […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि अब वे साल में एक ही फिल्म करेंगे. अर्जुन की इस साल ‘गुंडे’, ‘2 स्टेट्स’, और ‘फाईडिंग फैनी’ में नजर आये थे. अर्जुन पुरे साल शूटिंग और प्रमोशन में व्यस्त रहे. लेकिन अब वे साल में एक ही फिल्म करना चाहते हैं.
अर्जुन ने फिल्म ‘इशकजादे’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. फिल्म में उनके आपोजिट परिणिति चोपडा ने काम किया था. दर्शेकों ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की थी. इनदिनों अर्जुन पिता बोनी कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तेवर’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में उनके आपोजिट सोनाक्षी सिन्हा काम कर रही हैं.
सोनाक्षी-अर्जुन की जोड़ी पहली बार एकसाथ नजर आ रही है. फिल्म अगले साल 6 जनवरी को रिलीज हो रही है. फिल्म का गाना दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. वहीं अर्जन भी इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं. उन्होंने फिल्म के लिए कबड्डी भी सीखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










