ePaper

फर्जी अकाउंट से खफ़ा रणदीप हुड्डा

Updated at : 19 Dec 2014 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
फर्जी अकाउंट से खफ़ा रणदीप हुड्डा

बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा सोशल मीडिया को एक बुरा सपना मानते हैं. रणदीप उनके नाम से सोशल मीडिया पर बनाये गये फर्जी एकाउंट से परेशान हैं. रणदीप के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर युवतियों को धोखा देने और फिल्‍म में अवसर दिलाने का झूठा लालच दे रहे हैं. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा सोशल मीडिया को एक बुरा सपना मानते हैं. रणदीप उनके नाम से सोशल मीडिया पर बनाये गये फर्जी एकाउंट से परेशान हैं. रणदीप के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर युवतियों को धोखा देने और फिल्‍म में अवसर दिलाने का झूठा लालच दे रहे हैं.

वहीं बताया जा रहा है कि रणदीप को इस बारे में जब पता चला कि उनके नाम के फर्जी खातों के जरिए युवतियों को धोखे में रखा जा रहा है. तो उन्‍होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने मूल खाते का सत्‍यापन करवा रहे हैं.

वहीं रणदीप कुछ दिन पहले फिल्‍म ‘उंगली’ में नजर आये थे. उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. वहीं फिल्‍म ‘किक’ में भी वे नजर आये थे. यह फिल्‍म 200 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो गयी थी. रणदीप के अलावा फिल्‍म में सलमान खान और जैकलीन फर्नाडीज भी मुख्‍य भूमिका में नजर आये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola