ePaper

सलमान-अर्पिता ने नये घर में सेलीब्रेट किया मां सलमा का बर्थडे

Updated at : 09 Dec 2014 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान-अर्पिता ने नये घर में सेलीब्रेट किया मां सलमा का बर्थडे

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान अपने पति आयुष शर्मा के साथ नये घर में शिफ्ट हो गई है जो उन्‍हें उनके भाई सलमान ने तोहफे में दिया था. वहीं अर्पिता ने इसी घर में अपने पूरे परिवार के साथ मां सलमा का जन्‍मदिन मनाया. अर्पिता ने इसकी तस्‍वीरें ट्विटर पर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान अपने पति आयुष शर्मा के साथ नये घर में शिफ्ट हो गई है जो उन्‍हें उनके भाई सलमान ने तोहफे में दिया था. वहीं अर्पिता ने इसी घर में अपने पूरे परिवार के साथ मां सलमा का जन्‍मदिन मनाया. अर्पिता ने इसकी तस्‍वीरें ट्विटर पर शेयर की.

एक तस्वीर में अर्पिता अपनी बड़ी बहन अलवीरा और सलमान के साथ नज़र आ रही हैं.अर्पिता ने पूरे घर को गुब्‍बारों, कार्ड्स और फूलों से सजाया था. इसके बाद वे सभी गैलेक्‍सी अपार्टमेंट पहुंचे. जन्‍मदिन की पार्टी में सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान, अर्पिता के पति आयुष शर्मा, पिता सलीम खान और दूसरी मां हेलेन भी नजर आई.

कुछ ही दिनों पहले अर्पिता की शादी हुई थी. आयुष और अर्पिता को सलमान ने एक घर तोहफे में दिया था. दोनों कपल शादी के बाद वहां शिफ्ट हो गये थे. वहीं सलमान अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ को भी लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में उनके आपोजिट करीना कपूर मुख्‍य भूमिका में है. फिल्‍म एक मुस्लिम लडके और हिंदू लडकी की कहानी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola