ePaper

बाप का रिकॉर्ड तोड़ दो वरुण: सलमान खान

Updated at : 05 Dec 2014 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
बाप का रिकॉर्ड तोड़ दो वरुण: सलमान खान

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरुण धवन ने दबंग सलमान खान को अपना फैन बना लिया है. कुछ दिनों पहले ही वरुण की आगामी फिल्‍म ‘बदलापुर’ का टीजर लॉन्‍च हुआ था. दर्शकों ने तो इसे पसंद किया ही सलमान को भी यह टीजर बेहद पसंद आया.उन्‍होंने वरुण की तारीफ करते हुए ट्वीट किया कि,’ वाह यार […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरुण धवन ने दबंग सलमान खान को अपना फैन बना लिया है. कुछ दिनों पहले ही वरुण की आगामी फिल्‍म ‘बदलापुर’ का टीजर लॉन्‍च हुआ था. दर्शकों ने तो इसे पसंद किया ही सलमान को भी यह टीजर बेहद पसंद आया.उन्‍होंने वरुण की तारीफ करते हुए ट्वीट किया कि,’ वाह यार वरुण कमाल करते हो.’

सलमान ने ट्विटर पर लिखा कि,’ वाह यार वरुण कमाल करते हो. फिल्‍म में आपने बहुत अच्‍छा काम किया है. पापा का रिकॉर्ड तोड दो जल्‍दी. मैं बेहद खुश हूं तुम्‍हारा नया लुक देखकर. हमेशा कुछ न कुछ नया करते हो.’ फिल्‍म में वरुण का लुक एकदम अलग है. बॉलीवुड में वे एक चॉकलेटी हीरो के तौर पर जाने जाते हैं. लेकिन इस फिल्‍म में वे एक क्रूर भूमिका में नजर आयेंगे.

सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में उनके अपोजिटकरीना कपूर हैं. फिल्‍म की कहानी एक मुस्लिम लड़के और हिंदूलड़कीकी कहानी पर आधारित है. वरुण के लिए खुशी की बात है कि दबंग खान ने उनके काम की तारीफ की है. इससे पहले सलमान ने फिल्‍म ‘किक’ में जैकलीन फर्नाडीज के साथ काम किया था. जैकलीन ने इस फिल्‍म को अपने लिए सफलता की सीढी बताया था. फिलहाल उनकी झोली में अभी कई फिल्‍में हैं. वैसे ही वरुण के लिए भी यह तारीफ सकारात्‍मक सिद्ध हो सकती है.

वरुण का कहना है कि उनके इस नए लुक को दर्शक पसंद करेंगे. बदलापुर में वरुण धवन के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी, यामी गौतम, हुमा कुरैशी और दिव्या दत्ता की भी अहम भूमिकाएं हैं. यह फिल्म अगले वर्ष प्रदर्शित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola