ePaper

''एक्‍शन जैक्‍सन'' की पूरी टीम प्रधानमंत्री मोदी से मिली

Updated at : 04 Dec 2014 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
''एक्‍शन जैक्‍सन'' की पूरी टीम प्रधानमंत्री मोदी से मिली

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अजय देवगन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले. इस मौके पर फिल्‍म ‘एक्‍शन जैक्‍सन’ की पूरी टीम के साथ सोनाक्षी सिन्‍हा और शत्रुघ्‍न सिन्‍हा भी मौजूद थे. इससे पहले सलमान खान मोदी से मिल चुके हैं. इन दिनों फिल्‍म के सभी कलाकार फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. प्रमोशन के […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अजय देवगन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले. इस मौके पर फिल्‍म ‘एक्‍शन जैक्‍सन’ की पूरी टीम के साथ सोनाक्षी सिन्‍हा और शत्रुघ्‍न सिन्‍हा भी मौजूद थे. इससे पहले सलमान खान मोदी से मिल चुके हैं. इन दिनों फिल्‍म के सभी कलाकार फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं.

प्रमोशन के सिलसिले में दिल्‍ली पहुंची फिल्‍म की टीम को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने को मौका मिला. मोदी ने इन सभी कलाकारों के साथ फोटो भी खिंचवाई. प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में अजय खतरनाक एक्‍शन करते नजर आयेंगे. वे फिल्‍म में तलवारबाजी भी करते नजर आयेंगे.

वहीं अजय इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. प्रभुदेवा के निर्देशन में बनीं इस फिल्‍म में सोनाक्षी असामान्‍य स्थितियों में फंस जाती हैं और स्थिति को हास्यास्पद बना देती हैं. ‘एक्‍शन जैक्‍सन’ के लिए प्रभुदेवा के दिमाग में सबसे पहले सोनाक्षी का ही नाम आया. दोनों इससे पहले फिल्‍म ‘आर राजकुमार’ और ‘राउडी राठौर’ में काम कर चुके हैं. प्रभु का मानना है कि सोनाक्षी हास्‍य रोल बेहतर निभा सकती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola