ePaper

''कुछ कुछ लोचा है'' में सनी लियोन और रामकपूर...

Updated at : 30 Nov 2014 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
''कुछ कुछ लोचा है'' में सनी लियोन और रामकपूर...

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन और राम कपूर की फिल्‍म ‘कुछ कुछ लोचा है’ का फर्स्‍ट लुक जारी हो गया है. ट्विटर पर शेयर की गई इस तस्‍वीर में सनी लियोन और राम कपूर दोनों एकसाथ नजर आ रहे हैं. इस फिल्‍म को देवांग ढोलकिया डायरेक्‍ट कर रहें हैं. फिल्‍म में राम कपूर एक अमीर गुजराती […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन और राम कपूर की फिल्‍म ‘कुछ कुछ लोचा है’ का फर्स्‍ट लुक जारी हो गया है. ट्विटर पर शेयर की गई इस तस्‍वीर में सनी लियोन और राम कपूर दोनों एकसाथ नजर आ रहे हैं. इस फिल्‍म को देवांग ढोलकिया डायरेक्‍ट कर रहें हैं.

फिल्‍म में राम कपूर एक अमीर गुजराती का किरदार निभा रहे हैं और सनी मशहूर फिल्‍म स्‍टार का. राम और सनी दोनों इस फिल्‍म में एकदम हटके नजर आयेंगे. सनी इससे पहले भी देवांग के साथ काम कर चुकी हैं. वहीं राम कपूर के साथ वे पहली बार बड़े पर्दे पर आ रही है.

फिल्‍म की शूटिंग फिलहाल मलेशिया में चल रही है. यह एक कॉमेडी फिल्‍म होगी. सनी का कहना है कि,’ मैं देवांग के साथ दोबारा काम करने को लेकर खासा उत्‍साहित है. राम के साथ काम करना अच्‍छा लग रहा है. फिल्‍म दर्शकों को पसंद आयेगी.’

वहीं इस बारे में निर्देशक देवांग का कहना है कि,’ ये एक मसालेदार और कॉमेडी फिल्‍म होगी. जिसमें राम कपूर और सनी दोनों कई अवतार में नजर आयेंगे. फिल्‍म के टाइटल में ही इसका सार छुपा है. फिल्‍म में कई मजेदार लोचे है. इससे ज्‍यादा फिल्‍म के बारे में बताने से संस्‍पेंस खत्‍म हो जायेगा. ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola