झारखंड में फिल्म शूट करेंगी पूजा भट्ट

रांची : फिल्म निर्माता पूजा भट्ट जल्द ही अपनी आनेवाली फिल्म कैबरे की शूटिंग झारखंड में करने वाली हैं. रिचा चड्ढा और गुलशन देवेश की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के लिए पूजा जल्द ही झारखंड में लोकेशन की तलाश शुरू करेंगी. इस फिल्म में रिचा झारखंड की एक लड़की की भूमिका निभाने वाली हैं. […]
रांची : फिल्म निर्माता पूजा भट्ट जल्द ही अपनी आनेवाली फिल्म कैबरे की शूटिंग झारखंड में करने वाली हैं. रिचा चड्ढा और गुलशन देवेश की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के लिए पूजा जल्द ही झारखंड में लोकेशन की तलाश शुरू करेंगी.
इस फिल्म में रिचा झारखंड की एक लड़की की भूमिका निभाने वाली हैं. फिल्म में पूजा दिखाना चाहती हैं कि किन परिस्थितियों में झारखंड की एक लड़की कैबरे डांसर बनती है. अगले साल की जनवरी माह तक फिल्म फ्लोर पर आनेवाली है.
वहीं लोकेशन की तलाश के लिए पूजा भट्ट व उनकी टीम झारखंड क्रिसमस से पहले आने वाली है. फिल्म का निर्देशन कौस्तुभ नारायण नियोगी कर रहे हैं. इस फिल्म में गुलशन देवेश, गुलशन ग्रोवर, दीपक तिजोरी, मुकेल देव हैं. क्रिकेटर श्रीसंत भी बड़ी भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




