ePaper

बालीवुड सितारों ने बल्‍लेबाज फिलिप ह्यूज की मौत पर जताया शोक

Updated at : 28 Nov 2014 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
बालीवुड सितारों ने बल्‍लेबाज फिलिप ह्यूज की मौत पर जताया शोक

मुंबई: बालीवुड के कई सितारों ने आस्ट्रेलिया के प्रतिभाशाली बल्लेबाज फिलिप ह्यूज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. अभिनेता फरहान अख्तर, अनुपम खेर और राहुल बोस आदि ने ट्विटर के जरिये शोक व्यक्त किया है. ह्यूज ने एक घरेलू किक्रेट मैच के दौरान सिर में लगी चोट के कारण दम तोड दिया था. […]

विज्ञापन

मुंबई: बालीवुड के कई सितारों ने आस्ट्रेलिया के प्रतिभाशाली बल्लेबाज फिलिप ह्यूज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. अभिनेता फरहान अख्तर, अनुपम खेर और राहुल बोस आदि ने ट्विटर के जरिये शोक व्यक्त किया है.

ह्यूज ने एक घरेलू किक्रेट मैच के दौरान सिर में लगी चोट के कारण दम तोड दिया था. इससे समूचा बालीवुड जगत भी सकते में आ गया है.टेस्ट क्रिकेट में वापसी की दहलीज पर खडे 25 वर्षीय ह्यूज को गेंदबाज सीन एबोट का बाउंसर लगा था जिसके बाद उनकी आपात सर्जरी कराई गई थी. उसे मंगलवार को चोट लगने के बाद से कभी होश नहीं आया.

चोट लगने से ह्यूज की कशेरुका धमनी को नुकसान पहुंचा था. यह मस्तिष्क तक जाने वाली मुख्य रक्तवाहिनियों में से एक होती है. गेंद लगने के कारण यह रक्तवाहिनी फट गयी थी और ह्यूज के मस्तिष्क में बहुत ज्यादा रक्तस्राव होने लगा था.

बालीवुड सितारों ने कहा,’ बालीवुड समुदाय ह्यूज की मौत से शोक में है और हम उसके परिवार और दोस्तों को दुख की इस बेला में सांत्वना देते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola