सलमान की बहन अर्पिता की शादी का रिसेप्शन, कई बॉलीवुड हस्तियों ने की शिरकत

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता खान की शादी की रिसेप्शन बीती रात मुबंई के ताज लैंडस एंड होटल में आयोजित हुआ. शादी जितनी धूमधाम से हुई थीरिसेप्शनपार्टी भी उतनी ही धमाकेदार थी. पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की. पार्टी में अभिनेता अजय देवगन, रितिक रोशन, गोविंदा, फरहान […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता खान की शादी की रिसेप्शन बीती रात मुबंई के ताज लैंडस एंड होटल में आयोजित हुआ. शादी जितनी धूमधाम से हुई थीरिसेप्शनपार्टी भी उतनी ही धमाकेदार थी. पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की. पार्टी में अभिनेता अजय देवगन, रितिक रोशन, गोविंदा, फरहान अख्तर, रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर, सूरज पंचोली समेत कई बडी हस्तियां शामिल हुई.
रिसेप्शन में अर्पिता ने व्हाइट लहंगा पहना था और आयुष ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का सूट. सलमान पार्टी में हर जगह बहन के साथ नजर आये. दोनों की शादी 18 नवंबर को हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में हुई थी. वहीं इस मौके पर सलमान खान जमकर मस्ती करते नजर आये. सलमान ने फेसबुक पर फैंस के लिये तस्वीरें भी पोस्ट की है.
पार्टी में पूरा खान परिवार मौजूद था. बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार पत्नी सायरा बानो के साथ पार्टी में शामिल हुये. वाहिदा रहमान भी इस पार्टी में शामिल हुई. सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी रिसेप्शन में शामिल हुईं. अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, गोविंदा, तुषार कपूर, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा भी रेड कार्पेट पर नजर आए. अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता अपने दोनों बच्चों के साथ अर्पिता खान की रिसेप्शन पार्टी में पहुंची.
अर्पिता खान की शादी के रिसेप्शन पार्टी में देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ शामिल हुए. वहीं इस रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख खान और आमिर खान नजर नहीं आये. शाहरुख अर्पिता की मेहंदी की रस्म में शामिल हुये थे. वहीं आमिर शादी की तकरीबन सारी रस्मों में सलमान के साथ नजर आये थे. उन्होंने सलमान की तरह ही पगडी बांधी थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




