ePaper

जैकी श्रॉफ की पत्‍नी आयशा बिजनेस पार्टनर के कारण आई सुर्खियों में

Updated at : 19 Nov 2014 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ की पत्‍नी आयशा बिजनेस पार्टनर के कारण आई सुर्खियों में

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्‍नी आयशा श्रॉफ ने एक अनजान नंबर से धमकी भरामैसेज मिलने के बाद पुलिस थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराया है. बांद्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने इस एफआईआर की जानकारी दी है. वहीं आयशा ने इस महीने के शुरुआत में अपने बिजनेस पार्टनर और एक्‍टर साहिल खान के […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्‍नी आयशा श्रॉफ ने एक अनजान नंबर से धमकी भरामैसेज मिलने के बाद पुलिस थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराया है. बांद्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने इस एफआईआर की जानकारी दी है. वहीं आयशा ने इस महीने के शुरुआत में अपने बिजनेस पार्टनर और एक्‍टर साहिल खान के खिलाफ पांच करोड रुपये ठगने की शिकायत भी दर्ज कराई थी.

वर्ष 2009 में आयशा और साहिल ने पार्टनरशिप में एक सिक्‍योरिटी फर्म और प्रोडक्‍शन हाउस खोला था. लेकिन किन्‍हीं कारणों से दोनों की पार्टनरशिप खत्‍म हो गई. आयशा ने साहिल पर पांच करोड रुपये की धोखाधडी करने का मामला दर्ज कराया था. वहीं साहिल ने अग्रिम जमानत याचिका दायर करते हुएयह दावा किया था कि दोनों रिलेशनशिप में थे.

सोमवार को आयशा ने साहिल पर मानहानि करने का आरोप लगाते हुए आईपीसी की धारा 506 और 509 के तहत मामला दर्ज कराया. वहीं एक सूत्र ने बताया कि जब पुलिस साहिल को गिरफ्तार करने गई तो उनकी बहन ने बताया कि वह पुणे में हैं और मंगलवार को कोर्ट में पेश हो जायेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हूआ. बांद्रा पुलिस के वरिष्‍ठ इंस्‍पेक्‍टर रामचंद्र धावले का कहना है कि हम साहिल खान को गिरफ्तार करने गये थे, लेकिन वो फरार हैं.

साहिल और उनके वकील ने बताया कि बांद्रा कोर्ट से जमानत मिल गई है लेकिन जब जमानत की कॉपी दिखाने के लिए कहा तो उन्‍होंने साफ इनकार कर दिया. वहीं बांद्रा पुलिस का कहना है कि साहिल को जमानत नहीं मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola