ePaper

जल्‍द ही 200 करोड का जादुई आंकडा पार करेगी ''हैप्‍पी न्‍यू ईयर''

Updated at : 12 Nov 2014 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
जल्‍द ही 200 करोड का जादुई आंकडा पार करेगी ''हैप्‍पी न्‍यू ईयर''

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहरुख खान और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ जल्‍द ही दो करोड के क्‍लब में शामिल हो सकती है. फिल्‍म ने अभी तक 199 करोड 75 लाख रूपये की कमाई कर ली है. अपने लक्ष्‍य से वो महज 25 लाख रूपये की दूरी पर है. फराह खान […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहरुख खान और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ जल्‍द ही दो करोड के क्‍लब में शामिल हो सकती है. फिल्‍म ने अभी तक 199 करोड 75 लाख रूपये की कमाई कर ली है. अपने लक्ष्‍य से वो महज 25 लाख रूपये की दूरी पर है.

फराह खान निर्देशित यह फिल्‍म दीवाली के एक दिन बाद रिलीज हुई थी. दशकों ने फिल्‍म को खासा पसंद किया है. फिल्‍म वर्ल्‍ड डांस चैपिंयनशिप और चोरी पर आधारित है. फिल्‍म दर्शकों को खूब हंसा भी रही है. फिल्‍म कॉमेडी पर आधारित है. फिल्‍म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, विवान शाह, अभिषेक बच्‍चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी और जैकी श्रॉफ भी मुख्‍य भूमिकाओं में है.

वहीं ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ अगर 200 करोड का आंकडा पार कर लेती है तो या दोनों की दूसरी फिल्‍म होगी जो इस आंकडे को पार करेगी. इससे पहले फिल्‍म ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ ने इस आंकडे को पार किया था. इस साल इस आंकडे को पार करने का रिकॉर्ड सलमान की फिल्‍म ‘किक’ के नाम है. ‘किक’ ने बॉक्‍स ऑफिस में 233 करोड की कमाई की थी.

अब देखना दिलचस्‍प होगा कि ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ सलमान की फिल्‍म ‘किक’ को रिकॉर्ड तोड पाती है नहीं. फिल्‍म में दीपिका का पोल डांस भी दर्शकों को खासा पसंद कर रहें है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola