ePaper

अजय-सोनाक्षी ने जमकर लगाये ठुमके, कहा ''पंजाबी मस्‍त...''

Updated at : 09 Nov 2014 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
अजय-सोनाक्षी ने जमकर लगाये ठुमके, कहा ''पंजाबी मस्‍त...''

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी आगामी फिल्‍म ‘एक्‍शन जैक्‍सन’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त है. फिलम के गाने ‘पंजाबी मस्‍त’ गाने को दर्शक खासा पसंद कर रहें है. इस गाने में अजय ने जबरदस्‍त डांस किया है. एक ओर जहां वे एक्‍शन करते नजर आयेंगे वहीं दर्शकों को डासं करके झुमायेंगे भी. इस गाने में अजय […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी आगामी फिल्‍म ‘एक्‍शन जैक्‍सन’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त है. फिलम के गाने ‘पंजाबी मस्‍त’ गाने को दर्शक खासा पसंद कर रहें है. इस गाने में अजय ने जबरदस्‍त डांस किया है. एक ओर जहां वे एक्‍शन करते नजर आयेंगे वहीं दर्शकों को डासं करके झुमायेंगे भी.

इस गाने में अजय डांस में पूरे डूब चुके है. दर्शकों को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है. इस गान को देखकर अजय की फिल्‍म ‘सन ऑफ सरदार’ की याद आ गई. फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा मुख्‍य भूमिका में थी. इस फिल्‍म में भी सोनाक्षी सिन्‍हा ही है लेकिन वे इस बार वेस्‍टर्न लुक में नजर आएंगी. इससे पहले वे अक्‍सर साडी और सूट में नजर आई है.

प्रभु देवा के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ रही है. इस फिलम के बारे में अजय ने बताया था कि इस फिल्‍म के लिए उन्‍होंने कडी मेहनत की है. दर्शक फिल्‍म में अजय को तलवार चलाते देख पायेंगे. इस दृश्‍य को प्रभु ने बेहद ही अलग ढंग से प्रस्‍तुत किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola