पूर्व पति अनुराग के साथ फिर काम करना चाहती है अभिनेत्री कल्कि
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पिछले साल नवंबर में अलग हो चुके कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप ने वर्ष 2011 में शादी कर ली थी. अनुराग कश्यप के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कल्कि ने बताया कि ‘हम दोनों […]
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पिछले साल नवंबर में अलग हो चुके कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप ने वर्ष 2011 में शादी कर ली थी.
अनुराग कश्यप के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कल्कि ने बताया कि ‘हम दोनों अब भी अच्छे दोस्त हैं. हमारे बीच अब भी कुछ ऐसा है जिसे कोई नहीं छीन सकता है. हम एक दूसरे का उतना ही सम्मान करते हैं.’ कल्कि ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में हम दोनों साथ में एक बार फिर काम करेंगे.’
बाता दें कि साल 2009 में अनुराग कश्यप के निर्देशन आयी फिल्म ‘देव डी’ से और कल्कि और अनुराग मिले थे. इस फिल्म के दो साल के बाद दोनों ने शादी कर ली थी. शादी केकुछ समय के बाद ही पिछले साल दोनोंने अलग होने का एलान कर दिया था.
कल्कि फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘हैप्पी इंडिंग’ के प्रोमोसन में व्यस्त हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










