अभिनेत्री सना खान ने अपने मीडिया कंसलटेंट के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कराया
Updated at : 02 Nov 2014 12:25 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री सना खान को कथित रुप से नौ लाख रुपए का चूना लगाने के मामले में पुलिस ने उनके मीडिया कंसलटेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री का आरोप है कि कंसलटेंट ने जल्दी ही विकसित होने वाली झुग्गी-बस्ती में उसके लिए दो झुग्गियां खरीदने का वादा किया था. […]
विज्ञापन
मुंबई : अभिनेत्री सना खान को कथित रुप से नौ लाख रुपए का चूना लगाने के मामले में पुलिस ने उनके मीडिया कंसलटेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री का आरोप है कि कंसलटेंट ने जल्दी ही विकसित होने वाली झुग्गी-बस्ती में उसके लिए दो झुग्गियां खरीदने का वादा किया था. इसी आधार पर उसने अभिनेत्री से नौ लाख रुपए लिए लेकिन फिर अपना वादा पूरा नहीं किया और राशि भी नहीं लौटायी.
महिला कंसलटेंट ने पिछले सप्ताह सना खान के खिलाफ प्रताडना का मामला दायर करवाया था. ओशीवारा थाने से जुडे एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने 40 वर्षीय मीडिया कंसलटेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




