ePaper

अभी भी फीस का इंतजार कर रहें अनुपम खेर

Updated at : 30 Oct 2014 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
अभी भी फीस का इंतजार कर रहें अनुपम खेर

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अनुपम खेर ने बुधवार को फिल्म डायरेक्‍टर समीर कार्णिक पर मेहनताना नहीं देने का आरोप लगाया है. उन्‍होंने बताया कि उन्हें फिल्‍म ‘चार दिन की चांदनी’ में काम करने का पैसा अभी तक नहीं मिला है. उन्‍होंने फिल्‍म के लिए काफी मेहनत की थी. इससे वे बेहद परेशान है. फिल्म को […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अनुपम खेर ने बुधवार को फिल्म डायरेक्‍टर समीर कार्णिक पर मेहनताना नहीं देने का आरोप लगाया है. उन्‍होंने बताया कि उन्हें फिल्‍म ‘चार दिन की चांदनी’ में काम करने का पैसा अभी तक नहीं मिला है. उन्‍होंने फिल्‍म के लिए काफी मेहनत की थी. इससे वे बेहद परेशान है.

फिल्म को रिलीज हुए लगभग दो साल हो चुके है. अनुपम ने ट्वीटर पर लिखा है कि फिल्म डायरेक्‍टर समीर कार्णिक ने दो साल बीतने पर भी उनकी फीस अभी तक नहीं दी है. उन्‍होंने यह भी लिखा कि, ‘ एक साल पहले पुलिस में मैंने चेक बाउंस होने की शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ.’

अनुपम खेर का कहना है कि अभी तक उन्‍होंने पैसे नहीं लौटाए है. उन्होंने यह भी कहा कि‍, ‘लाचार दिखाने वाले आदमी के प्रति दया दिखाना आपकी मूर्खता कही जा सकती है. मैं अर्से से अपने पैसे का इंतजार कर रहा हूं. लेकिन अभी तक मुझे पैसे नहीं मिले. काम करने के बावजूद मुझे अभी तक मेहनताना नहीं मिला.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola