ePaper

''एक्‍शन जैक्‍सन'' के लिए सिंघम ने की तलवारबाजी

Updated at : 28 Oct 2014 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
''एक्‍शन जैक्‍सन'' के लिए सिंघम ने की तलवारबाजी

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अपनी आगामी फिल्‍म ‘एक्‍शन जैक्‍सन’ के लिए कडी मेहनत कर रही है. इस फिल्‍म में वे पहली बार तलवारबाजी करते नजर आयेंगे. उन्‍होंने कहा कि काफी अर्से बाद वे इस तरह का अभ्‍यास कर रहें है. फिल्‍म में अजय डबल रोल में नजर आयेंगे. फिल्‍म में लीड रोल में अभिनेत्री सोनाक्षी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अपनी आगामी फिल्‍म ‘एक्‍शन जैक्‍सन’ के लिए कडी मेहनत कर रही है. इस फिल्‍म में वे पहली बार तलवारबाजी करते नजर आयेंगे. उन्‍होंने कहा कि काफी अर्से बाद वे इस तरह का अभ्‍यास कर रहें है. फिल्‍म में अजय डबल रोल में नजर आयेंगे. फिल्‍म में लीड रोल में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा भी है.

45 वर्षीय अजय ने कहा कि,’ काफी अर्से बाद मैंने इस तरह की मेहनत की है. प्रभुदेवा ने इसमें एक अलग तरह से ही तलवारबाजी को दिखाया है. लेकिन इसके लिए मैंने बहुत मेहनत की है. यह बहुत बढिया फिल्‍म है. दर्शक इसे बेहद पसंद करेंगे.’

‘एक्शन जैक्सन’ में यामी गौतम भी हैं. सोनाक्षी सिन्‍हा फिल्‍म में एक नये लुक में नजर आनेवाली है. वे साडी नहीं वेस्‍टर्न लुक में इस फिल्‍म में नजर आनेवाली है और उन्‍होंने इस फिल्‍म के लिए बाल भी कटवा दिये है. फिल्म पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola