शाहरुख के बेटे अबराम के साथ फिल्म करना चाहती हैं दीपिका

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहरुख ने अपने छोटे बेटे अबराम के साथ फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में कैमियो किया है जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. शाहरुख को बहुत सारे मैसेज मिले है जिसमें अबराम की खूब तारीफ हुई है. लेकिन सबसे अच्छा प्रशंसा भरा जो मैसेज मिला है वो दीपिका पादुकोण की तरफ से. […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहरुख ने अपने छोटे बेटे अबराम के साथ फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में कैमियो किया है जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. शाहरुख को बहुत सारे मैसेज मिले है जिसमें अबराम की खूब तारीफ हुई है. लेकिन सबसे अच्छा प्रशंसा भरा जो मैसेज मिला है वो दीपिका पादुकोण की तरफ से. शाहरुख अपने छोटे बेटे अबराम को बेहद प्यार करते है.
‘हैप्पी न्यू ईयर’ की सक्सेस पार्ट के दौरान शाहरुख ने बताया कि,’दीपिका का कहना है कि अबराम बहुत प्यारा है. वे अगली फिल्म अबराम के साथ करना चाहेंगी.’
वहीं शाहरुख ने अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा कि,’ आर्यन के साथ मैं फीफा वीडियो गेम या फिर फुटबॉल और क्रिकेट भी खेलता हूं. लेकिन अबराम के साथ केवल आईपैड पर. वो आईपैड पर A,B और कई पशुओं की आवाज सुनकर खुश होता है. उसके लिए वहीं बेहतर गेम है.’
शाहरुख की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ लगातार कमाई कर नये रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म में दीपिका पादूकोण, विवान शाह, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में है. फराह खान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










