हॉलीवुड में इंडियंस के लिए अच्छे रोल नहीं : इमरान खान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, इरफान खान और निमरत कौर जैसे कलाकार हॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखा चुके हैं, लेकिन एक्टर इमरान खान का मानना है कि हॉलीवुड में इंडियन एक्टर्स के लिए अच्छी भूमिकाओं की कमी है. इमरान ने मुंबई में चल रहे मुंबई फिल्म फेस्टिवल के मौके […]
विज्ञापन
बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, इरफान खान और निमरत कौर जैसे कलाकार हॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखा चुके हैं, लेकिन एक्टर इमरान खान का मानना है कि हॉलीवुड में इंडियन एक्टर्स के लिए अच्छी भूमिकाओं की कमी है.
इमरान ने मुंबई में चल रहे मुंबई फिल्म फेस्टिवल के मौके पर यह बात कही. उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुङो नहीं लगता कि भारतीय कलाकारों हॉलीवुड में अच्छी भूमिकाएं मिलती हैं. आपको या तो हीरो के दोस्त या एक ऐसे व्यक्ति का रोल मिलता है, जो किसी कोने में अपनी छोटी सी दुकान चलाता है.
जाने तू या जाने ना, आइ हेट लव स्टोरी और डेल्ही बेली जैसी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके इमरान ने कहा, सच यह है कि हॉलीवुड में भारतीयों के लिए अच्छी भूमिकाएं नहीं हैं, इसलिए मैं यहां बहुत खुश हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










