ePaper

''बाजीराव-मस्‍तानी'' के लिए रणवीर बोले ''मैं दूनियां भूला दूंगा...''

Updated at : 08 Oct 2014 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
''बाजीराव-मस्‍तानी'' के लिए रणवीर बोले ''मैं दूनियां भूला दूंगा...''

फिल्‍म ‘रामलीला’ से बॉलीवुड की हिट जोडी बनने वाली दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एकबार फिर संजय लीला भंसाली की फिल्‍म में नजर आनेवाले है. फिल्‍म का नाम ‘बाजीराव मस्‍तानी’ है. फिल्‍म में दीपिका, रणवीर की जोडी से संजय दर्शकों को हैरान करना चाहते है. लेकिन इस फिल्‍म की शूटिंग के लिए रणवीर अपने परिवार […]

विज्ञापन

फिल्‍म ‘रामलीला’ से बॉलीवुड की हिट जोडी बनने वाली दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एकबार फिर संजय लीला भंसाली की फिल्‍म में नजर आनेवाले है. फिल्‍म का नाम ‘बाजीराव मस्‍तानी’ है. फिल्‍म में दीपिका, रणवीर की जोडी से संजय दर्शकों को हैरान करना चाहते है. लेकिन इस फिल्‍म की शूटिंग के लिए रणवीर अपने परिवार से दूर जाना चाहते है.

‘बाजीराव मस्तानी’, संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे बनाने के लिए दो सालों से इंतजार कर रहें है. फिल्‍म में पहले वो सलमान खान और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन को लेना चाहते थे. लेकिन बात नहीं बनी. इसके बाद उन्‍होंने करीना-सलमान की जोडी बनाई. यहां भी उन्‍होंने पॉजीटिव रिस्‍पांस नही मिला. फिर उन्‍होंने ‘रामलीला’ की जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को इसके लिए चुना.

फिल्‍म में रणवीर सिंह की मां यानि राधाबाई के रूप में तन्‍वी आजमी बनेंगी. इस फिल्‍म को लेकर रणवीर इतने सीरीयस है कि वे इसके लिए अपने परिवार के साथ-साथ दूनियां से भी कट जाना चाहते है. उनका कहना है कि घर में सब है उनसे डिस्‍टर्ब होगा, इसलिए वे कुछ दिनों के लिए अकेला रहना चाहते है.

इस फिल्‍म में अपने करेब्‍टर को लेकर उन्‍हें लगता है कि उन्‍हें फोन,टीवी और इंटरनेट से पूरी तरह से कट जाना चाहिए तभी वे इस करेक्‍टर को अपनेआप में उतार पाऐंगे. इससे पहले रितिक ररोशन ने भी ‘बैंग बैंग’ की शूटिंग करने से पहले एक कमरे में अपनेआप को पूरी तरह बंद कर लिया था.

फिलहाल दीपिका अपनी फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ के प्रमोशन में व्‍यस्‍त है. वहीं रणवीर कपूर ‘किल दिल’ में व्‍यस्‍त है. इससे पहले दीपिका-रणवीर की जोडी फिल्‍म ‘रामलीला’ में नजर आई थी. दोनों की जोडी को दर्शको ने बेहद पसंद किया था. इन दोनों की फेमस जोडी की एक्टिंग को देखते हुए संजय ने इन्‍हें अपनी फिल्‍म में लेने को निर्णय लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola