ePaper

बिगबॉस में सलमान बोले, ''करण-अर्जुन'' के रास्‍ते जुदा...

Updated at : 06 Oct 2014 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
बिगबॉस में सलमान बोले, ''करण-अर्जुन'' के रास्‍ते जुदा...

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार सलमान खान जो रिएलिटी टीवी शो बिगबॉस 8 को होस्‍ट कर रहें है ने एकबार फिर अपनी और शाहरुख खान की दोस्‍ती की तरफ इशारा किया है. उन्‍होंने अपने फैंस को साफ कहा है कि उनके और शाहरुख के बीच कोई दोस्‍ती नहीं है. दोनों अलग-अलग रास्‍तों पर चल पडे है. बिगबॉस […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार सलमान खान जो रिएलिटी टीवी शो बिगबॉस 8 को होस्‍ट कर रहें है ने एकबार फिर अपनी और शाहरुख खान की दोस्‍ती की तरफ इशारा किया है. उन्‍होंने अपने फैंस को साफ कहा है कि उनके और शाहरुख के बीच कोई दोस्‍ती नहीं है. दोनों अलग-अलग रास्‍तों पर चल पडे है.

बिगबॉस 8 की प्रतिभागी सुर्कीति जो शो से एलीमिनेट हो गई है से सलमान ने पूछा कि वह बिगबॉस के घर में सबसे ज्‍यादा किसे मिस करती है. तो इस प्रतिभागी ने बताया कि वह करण-अर्जुन यानि उपेन और आर्य को सबसे ज्‍यादा मिस करती है. दोनों हमेशा एकसाथ नजर आते है.

इस बात को सुनकर सलमान ने शाहरुख की तरफ इशारा करते हुए कहा कि,’ ये करण-अर्जुन साथ में नहीं रहते, दोनों अलग-अलग रास्‍ते चले गये. वर्ष 1995 में फिल्‍म ‘करण-अर्जुन’ में सलमान-शाहरुख ने साथ काम किया था. दोनों ने एकदूसरे के भाई को किरदार निभाया था.

सलमान ने थोडी देर चुप रहने के बाद कहा कि शाहरुख मेरे परिचित है लेकिन मेरे दोस्‍त नहीं है. सलमान ने बिगबॉस के लॉचिंग के समय ये कहा था कि,’शाहरुख की फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ को अपने शो में प्रमोट करेंगे. फिल्‍म को चिंता करने की जरूरत नहीं है. शाहरुख को आएंगे या नहीं पर मैं खुद फिल्‍म को प्रमोट करूंगा.’

सलमान ने कुछ समय पहले ट्वीटर के माध्‍यम से भी इस फिल्‍म के ट्रेलर को हिट किया था. उन्‍होंने लिखा था कि,’ये देखिए हैप्‍पी न्‍यू ईयर को प्रोमो. ये किक है…’ दोनों अभिनेताओं के बीच क्‍या है यह समझ नहीं आता. जैसे सलमान ने कहा कि शाहरुख उनके परिचित है लेकिन उनके दोस्‍त नहीं है. शाहरुख्‍ा भी सलमान के बारे में कुछ भी कहने से बचते रहते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola