ePaper

विद्या करेंगी इमरान के साथ रोमांस

Updated at : 01 Oct 2014 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
विद्या करेंगी इमरान के साथ रोमांस

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री विद्या बालन और अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आगामी फिलम ‘हमारी अधूरी कहानी’ की शूटिंग के लिए कोलकाता शहर जाएंगी. इससे पहले विद्या फिल्‍म ‘कहानी’ की शूटिंग के लिए कोलकाता गई थी. विद्या का शूटिंग दुर्गा पूजा पंडाल में होगी. फिल्‍म के करीबी सूत्रों के अनुसार,’विद्या कोलकाता जाने को लेकर बेहद खुश […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री विद्या बालन और अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आगामी फिलम ‘हमारी अधूरी कहानी’ की शूटिंग के लिए कोलकाता शहर जाएंगी. इससे पहले विद्या फिल्‍म ‘कहानी’ की शूटिंग के लिए कोलकाता गई थी. विद्या का शूटिंग दुर्गा पूजा पंडाल में होगी.

फिल्‍म के करीबी सूत्रों के अनुसार,’विद्या कोलकाता जाने को लेकर बेहद खुश है. वह मोहित सूरी की प्रेमकहानी ‘हमारी अधूरी कहानी’ के पहले शॉट के लिए कोलकाता जाएंगी. शूटिंग गुरुवार के दिन होगी. उसके बाद वह इमरान हाशमी के साथ शहर में अन्य कुछ दृश्यों की शूटिंग करेंगी.’

फिल्‍म में विद्या और इमरान मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे. फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और विशेष फिल्म्स के बैनर तले बन रही ‘हमारी अधूरी कहानी’ की शूटिंग भारत के अलावा अमेरिका, अबूधाबी और दुबई में होगी.

इससे पहले फिल्‍म ‘कहानी’ में विद्या बालन ने एक गर्भवती महिला का किरदार निभाया था. उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा था. फिल्‍म में वे अपने पति की तलाश में कोलकाता जाती है. इसकी शूटिंग कोलकाता में हुई थी.

वहीं इमरान हाशमी की फिल्‍म ‘उंगली’ का ट्रेलर भी लांच हो गया है. फिल्‍म में इमरान के आपोजिट कंगना रनाउत है. फिल्‍म भ्रष्‍टाचार के खिलाफ है. इससे पहले इमरान की फिल्‍म ‘राजा नटवरलाल’ पर्दे पर आई थी जिसमें उन्‍होंने एक ठग का किरदार निभाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola