ePaper

शाहरूख खान ने आमिर को कहा ''Half-Actor''

Updated at : 01 Oct 2014 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
शाहरूख खान ने आमिर को कहा ''Half-Actor''

बॉलीवुड के तीनों खान सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान ने एक्टिंग के करियर में सफलता हासिल की है. तीनों ने फिल्‍मी दुनिया में अपनेआप को साबित किया है. पिछले दो दशकों से उन्‍होंने अपनी फिल्‍मों से बॉक्‍सऑफिस पर धमाल मचाया है. लेकिन शाहरुख खान ने अपने सलाम टूर के दौरान आमिर खान पर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के तीनों खान सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान ने एक्टिंग के करियर में सफलता हासिल की है. तीनों ने फिल्‍मी दुनिया में अपनेआप को साबित किया है. पिछले दो दशकों से उन्‍होंने अपनी फिल्‍मों से बॉक्‍सऑफिस पर धमाल मचाया है. लेकिन शाहरुख खान ने अपने सलाम टूर के दौरान आमिर खान पर टिप्‍पणी करते हुए उन्‍हें ‘हाफ एक्‍टर’ यानि आधा अभिनेता कह डाला.

यह तो सभी जानते है कि आमिर खान और सलमान खान अच्‍छे दोस्‍त है. दोनों एकदूसरे के साथ समय बीताते है और अपनी बातों को एकदूसरे से शेयर भी करते है. लेकिन वहीं शाहरुख इन दोनों भाइयों से दूर ही रहते है. ऐसा नहीं है कि दोनों के बीच सबकुछ गलत है लेकिन कभी-कभी ऐसा देखा गया है.

खबरों के अनुसार शाहरुख ने एक बार फिर आमिर खान के बारे में कुछ अजीब टिप्‍पणी की है. किंग खान ने आमिर को ‘हाफ एक्‍टर’ कहा है. ये सब हुआ सलाम टूर के दौरान. वहां बोमन ईरानी से एक गाना गाने को कहा गया क्‍योंकि इस टूर में यो यो हनी सिंह चोट लगने के कारण शामिल नहीं हो पाए.

बोमन ईरानी ने फिल्‍म ‘3 इडियट्स’ का ‘गिव मी सन साइन’ गाना गया. ‘3 इडियट्स’ में बोमन ईरानी भी महत्‍वपूर्ण भूमिका में थे. बोमन ने शाहरुख को बताया कि यह ‘3 इडियट्स’ फिल्‍म को गाना था. जो अभी अपने एक्टिंग के लिए जाने जाते है. तो शाहरुख ने आमिर को हाफ एक्‍टर कह डाला.

यह नहीं कहा जा सकता कि शाहरुख ने आमिर पर टिप्‍पणी की है या फिर उनकी तारीफ की है. फिलहाल किंग खान अपनी आगामी फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ के प्रमोशन के लिए विदेशों में प्रचार कर रहें है जिसके लिए उन्‍होंने सलाम टूर को आयोजन किया है. चोट लगने के कारण हनी सिंह इस टूर में शामिल नहीं हो पाए है.

फराह खान निर्देशित फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी, विवान शान, अभिषेक बच्‍चन और सोनू सूद मुख्‍य भूमिकाओं में है. फिल्‍म का कहानी डांस में सफल नहीं होने के बाद कैसे सभी किरदार चोर बने जाते है इस पर केंद्रीत है. फिल्‍म के गानों को दर्शकों का जबरदस्‍त रिस्‍पासं मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola