...अब मनीषा, राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म में

फिल्म ‘मन’ से बसके मन पर राज करनेवाली जानीमानी बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला एकबार फिर राजकुमार संतोषी की फिल्म से कमबैक कर सकती है. उनकी अंतिम फिल्म वर्ष 2012 में ‘भूत रिटर्न्स’ के बाद उन्होंने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था. पिछले वर्ष ही वे अपने गर्भाश्य के कैंसर का इलाज करवाकर न्यूयॉर्क से मुंबई […]
फिल्म ‘मन’ से बसके मन पर राज करनेवाली जानीमानी बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला एकबार फिर राजकुमार संतोषी की फिल्म से कमबैक कर सकती है. उनकी अंतिम फिल्म वर्ष 2012 में ‘भूत रिटर्न्स’ के बाद उन्होंने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था. पिछले वर्ष ही वे अपने गर्भाश्य के कैंसर का इलाज करवाकर न्यूयॉर्क से मुंबई से लौटी है.
फिल्म ‘सौदागर’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करनेवाली अभिनेत्री इनदिनों स्क्रिप्ट पढ रही है. सुनने में आया है कि वे राजकुमार संतोषी की फिल्म से वापसी कर सकती है. वहीं मनीषा के प्रबंधक सुब्रतो घोष का कहना है कि,’ मनीषा बिल्कुल स्वस्थ है. फिल्मों में वापसी करने का मन बना चुकी है. इस समय वह पटकथाओं के चयन में व्यस्त है.’
इससे पहले मनीषा ने संतोषी की फिल्म ‘लज्जा’ में अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म में मनीषा के साथ पकंज कपूर भी नजर आएंगे. सब कुछ ठीकठाक रहा तो अगले वर्ष जनवरी में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी.
फिल्म ‘लव स्टोरी 1942’ से मनीषा ने दर्शकों के बीच अपनी छाप छोडी थी. इस फिल्म मनीषा के साथ अनिल कपूर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
फिल्म ‘दिल से’ में शाहरूख खान के साथ मनीषा कोईराला ने मुख्य भूमिका निभाई थी. दोनों की जोडी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. मनीषा एक बार फिर कमबैक करने जा रही है यह मनीषा के फैंस के लिए खुशखबरी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




